फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Haryana dominated the second day

दूसरे दिन भी हरियाणा का दबदबा

Fri, 26 Feb 2016 11:13 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Haryana dominated the second day
नंदिनी नगर खेल मैदान पर चल रही राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को भी रहा हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा। ग्रीको रोमन एवं फ्री स्टाइल शैली में विभिन्न भार वर्गों के पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


महिलाओं के 44 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की मंजीत पोपट को स्वर्ण, यहीं की रीना को रजत तथा दिल्ली की नेहा व मध्यप्रदेश की रविराना को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


67 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की दिव्या काकर को स्वर्ण, हरियाणा की नैना को रजत तथा भारतीय कुश्ती संघ की सुमन व परवार खुशबू को कांस्य पदक मिला।

48 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय कुश्ती संघ की साक्षी को स्वर्ण, मध्यप्रदेश की शिवानी परवार को रजत तथा हरियाणा की मंजू व वमनप्रीत कौर को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल शैली में 74 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के प्रीतम को स्वर्ण, यूपी के सचिन राठी को रजत तथा राजस्थान के राहुल व भारतीय कुश्ती संघ के अमित को कांस्य पदक मिला।


96 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के मनदीप को स्वर्ण, भारतीय कुश्ती संघ के नवीन को रजत तथा भारतीय कुश्ती संघ के किरन भगत व रेशम को कांस्य पदक मिला।

ग्रीको रोमन शैली में 63 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के विजय का स्वर्ण, भारतीय कुश्ती संघ के प्रवीन को रजत तथा संदीप व सुनील को कांस्य पदक मिला।

74 किलोग्राम भारवर्ग के हरियाणा के मंजीत को स्वर्ण, यहीं के जयदीप को रजत तथा झारखंड के संदीप व दिल्ली के प्रवीन को कांस्य पदक मिला। 96 किलोग्राम भारवर्ग में महाराष्ट्र के शैलेश को स्वर्ण, दिल्ली के सागर को रजत तथा चंडीगढ़ के साहिल व हरियाणा के रवि को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed