फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Half a dozen junior high schools locked due to lack of teachers

शिक्षकों की कमी से आधा दर्जन जूनियर हाईस्कूलों में ताला

Tue, 19 Oct 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen junior high schools locked due to lack of teachers
गोंडा। बेसिक शिक्षा के पूर्व माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हैं। दो दर्जन से अधिक स्कूलों में तो एक-एक शिक्षक ही हैं और छह स्कूलों में तो तालाबंदी है। ऐसे में ब्लाक के करीब दो हजार छात्रों से शिक्षा ही दूर हो गई है।
विज्ञापन

विभाग में समय से पदोन्नति न होने से पूर्व माध्यमिक स्कूलों में ऐसी दिक्कत है। साल 2017 में पदोन्नति हुई थी। इसी तरह 2015 में ही पूर्व माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की सीधी भर्ती हुई थी, इसके बाद भर्ती बंद कर दी गई। इससे पूर्व माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों के ढुलमुल रवैये से 73 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में से छह विद्यालय बंद हैं। दूसरी तरफ 39 संविलयन विद्यालय में से लगभग आधा दर्जन पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का ताला न खुलने से उनके भवन जीर्णशीर्ण होते जा रहे हैं। जिससे पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के भवन गिरने के कगार पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन परिषदीय विद्यालयों की तरफ किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। शिक्षा क्षेत्र रूपईडीह में परिषदीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति बेहद खराब है। जिससे विद्यालयों में पढ़ रहे नौनिहालों के अभिभावक भी चिंतित दिख रहे हैं। कुछ अभिभावकों ने बताया कि विद्यालयों में लगभग 50 प्रतिशत ऐसे अध्यापक अध्यापिकाएं हैं जो समय से विद्यालय नहीं पहुंचते हैं और समय से पहले बंद करके चले जाते हैं। इन पर किसी का लगाम नहीं है।
ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चंदनजोत यहां पर 142 छात्र नामांकित हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटहिया नवीजोत में छात्र संख्या-111, बड़रिया दरगाही में छात्र संख्या-166, भवनीपुर खुर्द छात्र संख्या-58, जमुनही हरदोपट्टी सहित छह विद्यालयों में बच्चे तो जाते हैं, लेकिन शिक्षक नहीं हैं। उन्हें रसोइयों के सहारे छोड़ रखा गया है।
इसके अलावा विद्यालयों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पन्नाबगुलहा, लोनावादरगाह, विरमापुर, देवरिया खाम, कमरांवा, मऊसमशाबाद सहित दो दर्जन विद्यालयों में एक भी अध्यापक नहीं बैठते हैं। जिसका खामियाजा विद्यालय के भवन झेल रहे हैं। भवन न खुलने से जीर्ण-शीर्ण होते जा रहे हैं।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पन्ना बगुलहा जो प्राथमिक विद्यालय से एक सौ मीटर दूर है और बीच में पंचायत भवन है। जहां अध्यापक बच्चे नहीं बैठते हैं। विरमापुर यहां के बच्चे प्राथमिक विद्यालय में बैठते हैं। यह पूर्ण रूप से बंद रहता है, हरिश्चंद्रपुर में भी प्राथमिक विद्यालय से एक सौ मीटर दूर है। यहां ताला लटकने से भवन जर्जर होता चला जा रहा है। यहां के बच्चे प्राथमिक विद्यालय में बैठते हैं। इसी तरह से विलय विद्यालय देवरिया खाम का है यहां पर भी बच्चे प्राथमिक विद्यालय में बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed