फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Haj pilgrims will get smart watches and online facilities

Gonda News: हज यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट वॉच व ऑनलाइन सुविधाएं

Mon, 02 Feb 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims will get smart watches and online facilities
गोंडा। जिले मेें इस वर्ष कुल 135 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। इन सभी यात्रियों को रमजान के बाद हज से जुड़ा आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित, सहज और व्यवस्थित हो सके। इस बार हाजियों के लिए हज सुविधा ऐप और नुसूक ऐप के साथ स्मार्ट वॉच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से हाजियों के परिजन उनकी गतिविधियों और लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। हज टीकाकरण, मेडिकल फिटनेस, स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था प्रशिक्षण के दौरान ही की जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यात्रियों को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

हज-2026 की तैयारियों को अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा गठित हज कमेटी की ओर से 10 व 11 जनवरी को मुंबई स्थित हज हाउस में प्रशिक्षक प्रशिक्षण एवं परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे मोहम्मद कसीम सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बार सरकार ने हज यात्रियों की सुविधा के लिए कई बदलाव किए हैं। अब हज यात्री अपनी इच्छा के अनुसार स्वयं फ्लाइट बुक कर सकेंगे। पहले यह सुविधा उपलब्ध न होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed