फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gym operator in Gonda commits suicide after watching YouTube video

Gonda News: गोंडा में जिम संचालक ने यूट्यूब वीडियो देखकर की खुदकुशी

Fri, 29 May 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 29 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gym operator in Gonda commits suicide after watching YouTube video
​शिवम पटेल।
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र की विष्णुपुरी कॉलोनी में जिम संचालक शिवम पटेल (28) ने शुक्रवार दोपहर चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने खुदकुशी से पहले यूट्यूब पर सुसाइड वीडियो देखे थे। पुलिस ने उसका आईफोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के गोपालगंज निवासी दिनेश पटेल अपने परिवार के साथ गोंडा में किराए के मकान में रहते हैं। दिनेश पटेल एक चीनी मिल में कर्मचारी हैं और शिवम उनके बड़े बेटे थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दिनेश ने शिवम को अपने कमरे में मोबाइल चलाते देखा था।
विज्ञापन

दोपहर लगभग 12 बजे तक शिवम कमरे से बाहर नहीं निकला, तो पिता उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने झांककर देखा। शिवम का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था, जिसे देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस जांच और परिजनों का बयान पुलिस को कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि, मृतक का आईफोन बरामद हुआ है, जिसकी कॉल डिटेल और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता दिनेश पटेल ने बताया कि शिवम का किसी से कोई विवाद नहीं था और परिवार को इस कदम की आशंका नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed