फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gulal will fly on Holi, there will be fun everywhere

Gonda News: होली पर उड़ेगा गुलाल, हर तरफ मचेगा धमाल

Wed, 12 Mar 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gulal will fly on Holi, there will be fun everywhere
रंग खेलते विद्यार्थीं।
गोंडा। होली का त्योहार लोगों का उत्साह बढ़ा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में रंग खेलकर छात्र-छात्राओं धूम मचाई। बृहस्पतिवार को 4326 स्थलों पर होलिकादहन होगा, जबकि शुक्रवार को रंगोत्सव पर युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक धमाल मचाएंगे। होली का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ पूरे दिन उमड़ी रही।
विज्ञापन


होली का पर्व हमें आपसी गिले-शिकवे को भूलकर एक-दूसरे से मेल मिलाप रखने की प्रेरणा देता है। इस दिन एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई और शुभकामनाएं देने की परंपरा है। शुक्रवार की सुबह युवा, बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, युवतियां हर वर्ग के लोग एक-दूसरे पर रंग डालकर, अबीर-गुलाल लगाकर रंगोत्सव मनाएंगे। लोगों की टोलियां एक-दूसरे के घरों पर जाएंगी। गले मिलकर होली की बधाई देंगे।
विज्ञापन


वहीं, होली को लेकर बुधवार को पूरे दिन लोगों की भीड़ बाजारों में जुटी रही। कोई पिचकारी खरीदने में व्यस्त था तो कोई कपड़े पसंद कर रहा था। महिलाएं कपड़ों के साथ खाद्य सामग्रियों की खरीदारी में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि बीते दो दिनों की अपेक्षा आज बाजार में भीड़ ज्यादा है। गुझिया, नमकीन, खुरमा सहित कई प्रकार के व्यंजनों की दुकानें लगी हैं। बताया कि अभी बृहस्पतिवार को भी खरीदार आएंगे। पिचकारी बेच रहे लल्लू पांडेय ने बताया कि कई किस्म की पिचकारी इस बार आई है। बच्चे नए मॉडल खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed