फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Growth will be supported by the District Panchayat

विकास में लिया जाएगा जिला पंचायत का सहयोग

Sun, 10 Jan 2016 11:33 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Growth will be supported by the District Panchayat
अध्यक्ष पद के चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों ने सपा प्रत्याशी पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसपर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जिले के समग्र विकास में जिला पंचायत का पूरा सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये बातें जंतु उद्यान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डा. एसपी यादव ने रविवार को धुसाह स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती व उनके प्रतिनिधि गुरुदास सरोज को बधाई देते हुए कहा कि इस चुनाव में भितरघात करने वाले कुछ हाई प्रोफाइल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शीर्ष नेतृत्व तक बात पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल एवं बैठक में उपस्थित जिला महासचिव इकबाल जावेद, उतरौला विधायक आरिफ अनवर हाशमी, तुलसीपुर विधायक मशहूद खां एवं सदर विधायक जगराम पासवान ने सर्वसम्मति से जंतु उद्यान राज्य मंत्री के पुत्र व युवजनसभा के जिलाध्यक्ष राकेश यादव को आगामी एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी बनाये जाने का प्रस्ताव रखा।


जिला उपाध्यक्ष मारुफ अनवर हाशमी, विजय यादव एवं विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राम कुमार यादव, काजी नुरुल हुदा, डिप्टी सिंह व शफीउल्लाह खां एक हफ्ते में बूथ कमेटी का सदस्यता शुल्क जमा करने की बात कही।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शफीक अहमद, आरके गुप्ता, सैय्यद इंजीनियर, शमीम खां, इदरीश खां आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed