फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Greenery will increase with 2.11 crore plants

Gonda News: 2.11 करोड़ पौधों से बढ़ेगी हरियाली

Mon, 26 Jun 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Greenery will increase with 2.11 crore plants
गोंडा। मंडल के चारों जिलों में दो करोड़ 11 लाख 54 हजार 220 पौधे लगाए जाएंगे। आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने विभागों को आवंटित लक्ष्य के तहत पौधरोपण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण ही न करें बल्कि उनकी सुरक्षा का भी ध्यान दें। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण अभियान को खानापूर्ति तक ही न सीमित रखें। हर एक पौधे को जीवित रखने का प्रयास भी हो। आयुक्त ने कहा कि सभी विभागों को जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है उसके अनुसार पौधरोपण करें। लक्ष्य से अधिक पौधे रोपने का प्रयास करें। सभी का मुख्य काम केवल पौधरोपण करना न रहे, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जो पौधे लगाए जाएं वे जीवित भी रहें। पौधरोपण होने से बाढ़ व अन्य आपदाओं से राहत मिलेगी। इससे पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी महाविद्यालयों व कॉलेजों में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। अस्पताल के बगल में, पुलिस लाइंस व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आंवला, महुआ, जामुन आदि फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो दिन में सभी विभाग कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

इस साल मंडल के गोंडा जिले को 55,24,280, बहराइच को 70,76,640, श्रावस्ती को 42,29,400, बलरामपुर को 34,09,900, कर्तनियाघाट को 9,14,000 सहित पूरे मंडल को कुल 2,11,54,220 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। जिसमें वन विभाग को 78,34,360 एवं अन्य विभागों को 1,33,19,860 पौधे लगाने का लक्ष्य तय है। सभी विभागों को अधिक से अधिक पौधरोपण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed