{"_id":"7ba4dc5fa595a067cfefe5fe385e25d0","slug":"gram-panchayat-officer-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी का आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजी का आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान की मिलीभगत से जिंदा व्यक्ति को दस्तावेज में मृतक दिखाकर लोगों को लाभ पहुंचाने के आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वजीरगंज थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह ने बताया कि क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी बुधई यादव ने 20 फरवरी 2014 को तत्कालीन खंड विकास अधिकारी समेत नौ लोगों के खिलाफ थाना वजीरगंज में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बुधई का आरोप था कि तत्कालीन बीडीओ अयोध्या प्रसाद मिश्र व ग्राम प्रधान चंदापुर सुमित्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी घनश्याम निषाद ने मिलीभगत करके उसे परिवार रजिस्टर में मृत दिखाकर आरोपियों को लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने जालसाजी से उसे दस्तावेज में मृत साबित कर दिया है। एसओ ने बताया कि बुधवार को दरोगा मनोज सिंह ने आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी घनश्याम निषाद को डुमरियाडीह बाजार से गिरफ्तार किया है।