फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Government will provide safety cover to children before third web

तीसरी बेव में बच्चों को सुुरक्षा कवच देंगे: सीएम

Mon, 24 May 2021 07:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Government will provide safety cover to children before third web
गोंडा। सभी के एकजुट प्रयास से ही कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में प्रदेश को काफी बेहतर परिणाम मिले हैं। इसके चलते ही पाजिटिव केस दर 17 फीसदी से घट कर दो फीसदी तक आ गयी है। अब संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर के दृष्टिगत प्रदेश सरकार बच्चों को सुरक्षा कवच देने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों को भी इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाने को आगे आकर एक एक अस्पताल गोंद लेना चाहिए ताकि सभी को बेहतर इलाज सुविधा मुहैया हो सके। यह आह्वान सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। वह जिले में कोविड नियंत्रण कार्यों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महामारी की पहली लहर में टेस्ट व ट्रीटमेंट के इंतजाम नही थे, उसे विकसित किया गया। दूसरी बेव में संक्रमण अधिक होने से आक्सीजन की किल्लत आई, जिसे जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 80 हजार बेड प्रदेश में वेंटीलेटर व आक्सीजन युक्त हैं। तीसरी बेव में बच्चों पर खतरे की आंशका है, इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अभिभावक स्पेशल बूथ के माध्यम से वैक्सीनेशन को और तेज किया जाएगा ताकि सभी बच्चों को सुरक्षा कवच मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 4.67 करोड़ से अधिक लोगों की कोविड जांच की गई है। सीएम योगी ने बताया कि बीते साल 2 अप्रैल 2020 को जब पहला केस प्रदेश में मिला था तो सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा गया था और संक्रमित को दिल्ली में भर्ती कराना पडा था।
लेकिन एक साल के दौरान ही भारत सरकार की मदद से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की जांच से लेकर इलाज तक की बेहतर व्यवस्था प्रदेश के हर जिले में मुहैया करायी गयी है। हर दिन तीन लाख से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।
उन्होंने माना कि दूसरी बेव में शुरुआत में संसाधनों की कमी से कुछ ज्यादा दिक्कत आई पर जल्दी ही सभी के साथ मिलकर व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। जनप्रतिनिधियों ने अपनी निधि से सीएचसी स्तर पर आक्सीजन प्लांट स्थापित करने में सहयोग किया।
प्रदेश में ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के मंत्र पर कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को पूरी सफलता के साथ आगे बढ़ाया गया। इससे न केवल संक्रमण की रफ्तार पर रोक लगी वरन रिकवरी दर भी बढ़ी है।
इसी कारण 30 अप्रैल 2021 तक जो एक्टिव केस 3.10 लाख थे और 24 अप्रैल को एक दिन में ही 38 हजार से अधिक केस सामने आए थे। वह घटकर अब 3900 हो गए हैं। वहीं कुल एक्टिव केस अब पूरे प्रदेश में 75 हजार रह गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियंत्रण के जल्दी और प्रभावी अभियान से गांवों और शहरों में निगरानी समितियों को सक्रिय करने के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार तीसरी बेव से मुकाबले की तैयारी में भी जुटी है। इसके लिए हर मेडिकल कालेज में 100 - 100 बेड के बाल व नवजात वार्ड तैयार कराए जा रहे हैं। जिला अस्पतालों में भी इसी तरह के 25- 25 बेड के विशेष वार्ड बना कर सीएचसी और हेल्थ सेंटरों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed