फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Government will cooperate in making the village ideal: Ramapati

ब्लाक व गांव को आदर्श बनाने में सरकार करेगी सहयोग: रमापति

Sun, 01 Aug 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Government will cooperate in making the village ideal: Ramapati
गोंडा। सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ प्रदेश व केन्द्र की सरकार काम कर रही है। गांवों में विकास के लिए रूपये की कमी आड़े नही आयेगी। ब्लाक को आदर्श ब्लॉक व गांवों का आदर्श गांव बनाने में सरकार सहयोग करेगी। सब लोग मेहनत से गांवो के विकास में लग जाए।यह बाते रविवार को प्रधान व बीडीसी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी व संचालन बब्बू मिश्र ने किया। चौधरी ने कहा कि प्रधान एवं बीडीसी हमारे परिवार हैं। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व मंत्री रमापति शास्त्री के सहयोग से यह ब्लाक आदर्श ब्लाक बनाने की कोशिश की जाएगी। हर एक गांव से दूसरे गांव की सड़कों को पक्की सड़क से जोड़ने का काम प्राथमिकता में होगा।
विज्ञापन

जल निकासी के लिए नाली निर्माण का भी काम किया जायेगा। मनरेगा से नदियों का जीर्णोद्धार एवं कच्चे मार्गों पर मिट्टी पटायी व तालाब का जीर्णोद्धार कराया जायेगा। इसी क्रम में पूर्व प्रमुख यूपी सिंह व सांसद प्रतिनिधि कमलेश पान्डेय ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में मंत्री ने प्रधान संगठन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन की सूची पढ़ कर लोगों को बताया। इस मौके पर, एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता, एपीओ अमित राव,एडीओ आईएसबी, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अवधेश उपाध्याय, जनार्दन वर्मा, विजय चौहान, भगवानदीन मिश्र, रक्षाराम वर्मा,राम जन्म सोनकर, शिवपूजन पान्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed