{"_id":"6a42b57b0fbdb43651079e5d","slug":"government-polytechnic-to-be-named-after-sardar-patel-gonda-news-c-100-1-slko1026-161304-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरदार पटेल के नाम से जाना जाएगा राजकीय पॉलीटेक्निक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरदार पटेल के नाम से जाना जाएगा राजकीय पॉलीटेक्निक
Mon, 29 Jun 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। वर्ष 1965 में स्थापित राजकीय पॉलीटेक्निक गोंडा को 61 साल बाद नई पहचान मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को संस्थान का नाम बदलने की घोषणा करते हुए इसे सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय पॉलीटेक्निक नाम दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिले में खुशी का माहौल है और जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
अब तक यह संस्थान राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से संचालित हो रहा था। नाम परिवर्तन के बाद शासन स्तर पर औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभागीय अभिलेखों, पत्राचार, संस्थान के नामपट्ट और अन्य रिकॉर्ड में नए नाम के अनुरूप संशोधन किया जाएगा। गौरा के भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर संस्थान का नामकरण युवाओं को राष्ट्र निर्माण, एकता और अखंडता की प्रेरणा देगा।
प्रभारी प्रधानाचार्य पुनीत पांडेय ने बताया कि अभी तक शासन की ओर से कोई आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। सोशल मीडिया के माध्यम से नाम परिवर्तन की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि संस्थान का नाम बदलने का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका था। शासनादेश प्राप्त होते ही उसके अनुरूप औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी।