फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Government offices opened amidst moderate easing

मामूली ढील के बीच खुले सरकारी दफ्तर

Mon, 20 Apr 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Government offices opened amidst moderate easing
गोंडा में सरकारी दफ्तर खुलने के बाद कौशल विकास मिशन में कार्य करते कर्मचारी। - फोटो : GONDA
गोंडा। लॉकडाउन में मामूली छूट के बीच सोमवार को सरकारी दफ्तरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क संग कामकाज शुरू हुआ। वैसे तो रुटीन में अधिकारी घरों से काम कर रहे थे, जरूरी दफ्तरों में भी काम होता था। सोमवार को कलेक्ट्रेट के साथ ही विकास भवन व अन्य सरकारी दफ्तरों में काम शुरू हुआ। मनरेगा से एक लाख लोगों को रोजगार देने के साथ ही किसानों की सहूलियत की रणनीति अधिकारियों ने तैयार की। लॉकडाउन लागू होने के बाद सोमवार से सरकारी कामकाज शुरू हुआ है। विकास भवन में अधिकारियों ने कामकाज किया। गेट पर आम लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रही, केवल सरकारी कर्मचारी और अधिकारी ही ऑफिस में आए। विकास विभाग के साथ ही कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज, उद्योग विभाग, कौशल मिशन आदि विभागों में कामकाज हुए। विभागीय योजनाओं के बारे में अधिकारियों ने चर्चा की और योजना तैयार की।
विज्ञापन

विकास योजनाओं को रफ्तार देनेे को मुस्तैद
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने योजनाओं की जानकारी किया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की पहल की जा रही है। मनरेगा के साथ ही पंचायतों के कामकाज को आगे बढ़ाने के में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य शुरू किया जा रहा है। जहां कोई दिक्कत होती वहां कार्य नही शुरू होंगे। सभी 16 खंड विकास अधिकारियों को कार्यों को लेकर आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी दफ्तर में अनावश्यक लोग नहीं आएं, कर्मचारी भी 33 प्रतिशत के हिसाब से रोस्टर के अनुसार बुलाए जा रहे हैं। जिससे सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सरकारी काम हों। सभी को मास्क अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

मनरेगा में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए रोजगार की पहल
मनरेगा सेल में श्रमिकों का ब्यौरा जुटाने के साथ ही गांवों में चल रहे कार्यों पर टीम नजर रख रही है। पटल सहायक सुधीर सिंह की देखरेख में कर्मियों की टीम हर पंचायत की आनलाइन निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को स्थितियों की जानकारी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि 1054 पंचायतों में कार्य को शुरू कराने की पहल की जा रही है। चार सौ से अधिक पंचायतों में कार्य शुरू भी कर दिए गए हैं। हर दिन 20 हजार लोगों को रोजगार दिए जाने की पहल की जा रही है। इसमें बाहर से आए श्रमिकों को भी रोजगार मुहैय्या कराने का खाका खींचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की सहूलियत के लिए विभाग ने कसी कमर
कृषि भवन में उपनिदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने किसानों से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। किसानों की उपज बिक्री कराने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए ब्लाकों के एडीओ को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा किसानों से जुडी योजनाओं के बारे में रिपोर्ट मांगी है। जिससे आगे किसानों को फसल के लिए तैयारियों में संसाधनों की कमी न होने पाए। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य से जुड़े कार्य जारी रहेंगे। सभी को नियमों का पालन करना होगा।
युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयार कर रहे हैं प्लान
कौशल विकास मिशन की टीम विकास भवन में युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराने की तैयारी कर रहा है। जिला प्रबंधक प्रदीप मिश्र अपनी टीम के साथ जुटे हैं और अब चले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षितों की जानकारी तैयार करने के साथ ही कंपनियों की ओर से आने वाले प्रस्तावों की जानकारी की। ऑनलाइन ही डाटा का परीक्षण करके योग्य लोगों को रोजगार दिए जाने की पहल किए जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार दिए जाने के लिए सरकार गंभीर है और कई कंपनियों से वार्ता की जा रही है।
किसानों को राहत देने के लिए तैयार कर रहे हैं प्लान
कृषि विभाग में कर्मचारी भी किसानों से जुड़ी योजनाओं की प्लानिंग में जुटे हैं। अभी तो किसान खेतों को खाली करने में जुटे हैं, ऐसे में किसानों की ओर से अवशेष फसल को जलाने के बजाए भूसा बनाने की योजना की जानकारी कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि किसानों से जुड़ी योजनाओं को अमली जामा पहनाने की पहल की जा रही है।

शर्तों के साथ कामकाज शुरू
लॉकडाउन के दौरान शर्तों के साथ सरकारी कामकाज शुरू किया गया है। इसके अलावा शर्तों के साथ सहूलियत दी गई है। बाइक पर एक से अधिक लोग नहीं चलेंगे। विकास कार्य में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना है और घर से बाहर फेस कवर करके ही निकलेंगे। दफ्तरों में सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ ही अन्य सतर्कता बनाए रखेंगे।
-डॉ. नितिन बसंल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed