{"_id":"6065efc08ebc3ecbaa3c4b77","slug":"gorakhpur-lucknow-intercity-s-engine-failed-gonda-news-lko5722023175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह अप गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया।
इससे ट्रेन ढाई घंटे तक बभनान रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में मालगाड़ी का इंजन इंटरसिटी में जोड़ा गया। तब जाकर ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो सकी।
गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड के बभनान रेलवे स्टेशन पर अप 02531 गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार की सुबह 7.29 बजे पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही तकनीकी खराबी के कारण इंजन ने काम करना बंद कर दिया।
इंजन में आई खराबी की सूचना पर सीनियर तकनीकी अधिकारी आशीष मद्धेशिया व सीनियर डीएमई अभिषेक राय मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने इंजन में आई तकनीकी खराबी को ठीक कराने का प्रयास किया, मगर वह कामयाब नहीं हो सके।
इसके बाद इंटरसिटी के इंजन को हटा दिया गया। बाद में बभनान रेलवे स्टेशन पर पहुंची डाउन मालगाड़ी का इंजन इंटरसिटी में जोड़ा गया। इससे ट्रेन 10.00 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो सकी। इंटरसिटी के इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर निरंजन यादव ने बताया कि इंजन फेल होने के चलते लगभग ढाई घंटे तक इंटरसिटी एक्सप्रेस बभनान रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। उसके ठहराव से अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।