फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Goods train collided with a pickup stuck in the track

ट्रैक में फंसी जीप से मालगाड़ी टकराई, ढाई घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Goods train collided with a pickup stuck in the track
गोंडा। मनकापुर-अयोध्या रेलवे ट्रैक में फंसी पिकअप को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद पिकअप रेल के इंजन में फंस गई जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया।
विज्ञापन

सोमवार रात में हरिवंशपुर गांव के सामने बने अंडरपास के बगल से रेलवे ट्रैक पार करते समय पिकप दोनों लाइन के बीच में फंस गई। ड्राइवर के काफी प्रयास के बावजूद पिकअप लाइन से नहीं निकल पाई। इसके बाद ड्राइवर पिकप को रेलवे ट्रैक से निकालने के लिए गांव में ट्रैक्टर की तलाश में चला गया।
विज्ञापन

इसी दौरान करीब 11.30 मिनट पर मनकापुर से आ रही मालगाड़ी ने पिकअप को टक्कर मार दी। मालगाड़ी की टक्कर से पिकअप इंजन में फंस गया, जिससे मालगाड़ी दो सौ मीटर जाने के बाद रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकप के इंजन में फंसे होने की सूचना ड्राइवर ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी। जिसपर मौके पर पहुंची मनकापुर की जीआरपी पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से पिकअप को इंजन से बाहर निकाला।

करीब एक बजे मालगाड़ी वहां से रवाना हुई। मौके पर पहुंचे जीआरपी मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ ने बताया कि मालगाड़ी करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। ड्राइवर का पता नहीं चल पाया है। पिकअप में नंबर भी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। शीघ्र ही ड्राइवर तथा मालिक का पता लगा कर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed