{"_id":"6259b859f2f6343bce7527c8","slug":"good-friday-ishu-gonda-news-lko6262883120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु यीशु की याद में प्रार्थना सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु यीशु की याद में प्रार्थना सभा
विज्ञापन
फोटो-11-गोंडा में एलबीएस चौराहा स्थित चर्च में गुड फ्राईडे के मौके पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते प्र?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। प्रभु यीशु के सूली पर चढ़ाए जाने की याद में शुक्रवार को मसीही समुदाय ने गमगीन माहौल में गुड फ्राइडे पर्व मनाया। इस मौके पर गिरजाघरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रास से बोले गए प्रभु यीशु के सात वचनों को स्मरण कर प्रार्थना की।
एलबीएस चौराहे पर स्थित मैथोडिस्ट चर्च में शुक्रवार की दोपहर बाद प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना सभा शुरू हुई। मोमबत्ती जलाकर क्रूस की कथा का आयोजन किया गया। चर्च के मुख्य पादरी जेम्स अब्राहम ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह समस्त मानव जाति के उद्धार व पाप क्षमा के लिए क्रूस पर बलिदान हुए। उनके चमत्कार को देखकर यहूदी ईर्ष्या करने लगे। प्रभु के कंधों पर लकड़ी के क्रूस को रखकर पहाड़ी व कटीले रास्ते पर चलाया गया। सिर पर कांटों का ताज पहनाया गया। प्रभु के हाथ व पैर में कील को ठोके गए।
क्रूस पर छह घंटे लटकाए रख गया। चर्च में कलाकारों ने ईसा मसीह के जीवनवृत्ति पर नाटक पेश किया। जिसमें प्रभु यीशु के बताए गए रास्ते पर चलने की सीख दी गई। इस मौके पर रीना अब्राहम, शिलोह अब्राहम, राहुल ब्राउन, रॉबिन सिंह, टिंकू सिंह, एलेक्जेंडर जॉन आदि रहे। वहीं आंबेडकर चौराहा, बड़गांव व नवाबगंज में स्थित चर्च में भी गुड फ्राइडे पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई।