{"_id":"644577c904ddd6736208bae9","slug":"gondas-youth-died-in-america-gonda-news-c-13-1-197640-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अमेरिका में ट्रेनिंग करने गए सुपरवाइजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अमेरिका में ट्रेनिंग करने गए सुपरवाइजर की मौत
Sun, 23 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
नीलेश कुमार साहू की फाइल फोटो
गोंडा। गोंडा के रेलवे लोको शेड में कार्यरत प्राइवेट कंपनी के सुपरवाइजर की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही यहां घर में कोहराम मच गया।
मेधा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत नीलेश कुमार साहू (37) शहर के बड़गांव मोहल्ले में रहते थे। वह गोंडा लोको शेड में काम देखते थे। कंपनी ने उन्हें ट्रेनिंग के लिए दस दिन पूर्व अमेरिका भेजा था। परिजनों के अनुसार अमेरिका में कार हादसे में नीलेश की जान चली गई। शनिवार देर शाम उनके निधन की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी नीलम, भाई राजेश, मोनू व अमरीश रो-रोकर बेहाल हैं। नीलेश की ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। उनके डेढ़ साल की एक बेटी है।