फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda's Neetu tops in women's yoga competition

Gonda News: महिलाओं की योगा प्रतियोगिता में गोंडा की नीतू अव्वल

Fri, 23 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gonda's Neetu tops in women's yoga competition
मेडल व प्रमाण पत्र के साथ नीतू। - संवाद
गोंडा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ की ओर से आयोजित योग प्रतियोगिता में जिले की नीतू गोस्वामी को महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित जिले के दो शिक्षकों को पंचम राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला। गोंडा से कटरा बाजार शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भदैया द्वितीय की शिक्षक नीतू गोस्वामी व मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय बख्सरा आज्ञाराम के शिक्षक बलजीत कनौजिया ने प्रतिभाग किया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में 15 जून से 20 जून तक विभिन्न योग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें चयनित शिक्षकों को शुक्रवार को पुरस्कृत किया गया। महिला वर्ग में गोंडा की नीतू गोस्वामी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। नीतू गोस्वामी ने बताया कि महिला वर्ग में उन्हें व पुरुष वर्ग में मुरादाबाद के राघवेंद्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed