{"_id":"68b88866c11ef4d92409b56c","slug":"gondas-divesh-chandra-samant-and-indrajit-shukla-will-become-high-court-judges-gonda-news-c-100-1-brp1002-143299-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा के दिवेश चंद्र सामंत व इंद्रजीत शुक्ल बनेंगे हाईकोर्ट के जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा के दिवेश चंद्र सामंत व इंद्रजीत शुक्ल बनेंगे हाईकोर्ट के जज
Wed, 03 Sep 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा के रहने वाले न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान लखनऊ के निदेशक दिवेश चंद्र सामंत और हाईकोर्ट के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता इंद्रजीत शुक्ल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनेंगे। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने सिफारिश की है। इस पर जिले के अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है।
सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम मकनपुर में साल 1966 में जन्मे और वर्तमान में गोंडा जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस निवासी दिवेश चंद्र सामंत के पिता डाॅ. पीसी सामंत जाने-माने चिकित्सा अधिकारी थे। दिवेश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विधि स्नातक उत्तीर्ण करने के बाद गोंडा के जिला न्यायालय में वकालत शुरू की। साल 2008 में उच्चतर न्यायिक सेवा में चयन हुआ तो गोरखपुर में अपर जिला जज के पद पर तैनाती मिली। वर्ष 2020 में उन्हें कासगंज का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया था।
वहीं, तरबगंज तहसील में ग्राम पंचायत घांचा बीकापुर निवासी जंग बहादुर शुक्ल के पुत्र इंद्रजीत शुक्ल ने साल 2003 में लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि स्नातक करने के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में विधि व्यवसाय प्रारंभ किया। सोमवार को हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की ओर से दिवेश चंद्र सामंत व इंद्रजीत शुक्ल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
इस पर प्रसन्नता जताते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्र, भारत सरकार के डीजीसी केके द्विवेदी, डीजीसी क्रिमिनल बसंत शुक्ल, मंडलीय डीजीसी वीपी तिवारी, अधिवक्ता मयंकर सिंह, रमेश प्रताप सिंह, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, धनलाल तिवारी, विनोद सिंह, देवता प्रसाद तिवारी, बृजेंद्र प्रताप सिंह, राम प्रताप गोस्वामी, प्रदीप पांडेय, अतुल द्विवेदी, परविंद वर्मा, कनक शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, अविनाश चंद्र पांडेय आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।