{"_id":"610d62e78ebc3ec2d1007ec9","slug":"gonda-youth-dies-due-to-drowning-while-taking-bath-in-ayodhya-gonda-news-lko5901909153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के सूर्यकुंड में नहाते समय डूबने से गोंडा के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के सूर्यकुंड में नहाते समय डूबने से गोंडा के युवक की मौत
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव का रहने वाला एक युवक अयोध्या स्थित अपने ननिहाल गया था। वहां दोस्तों संग सूर्यकुंड में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
गोंडा जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अचलपुर निवासी अवधेश कुमार पांडेय (17) पुत्र विजय कुमार पांडेय अयोध्या जनपद के दर्शन नगर क्षेत्र के केशवपुर गांव में स्थित अपने ननिहाल गया था।
वहां शुक्रवार को वह दोस्तों संग सूर्यकुंड में नहाने चला गया। सूर्यकुंड में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। अवधेश को डूबता देख आस-पास के लोग उसे बचाने दौड़े।
विज्ञापन
उसे सूर्यकुंड से निकालकर दर्शननगर स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद अवधेश का शव उसके पैतृक गांव अचलपुर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।