{"_id":"68a75d023375e3ca8f0b712e","slug":"gonda-won-the-trophy-by-defeating-gorakhpur-gonda-news-c-100-1-slko1028-142638-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा ने गोरखपुर को हराकर ट्रॉफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा ने गोरखपुर को हराकर ट्रॉफी जीती
Thu, 21 Aug 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
30वीं वाहिनी पीएसी में विजेता टीम को शील्ड प्रदान करते सेनानायक त्रिभुवन सिंह। स्रोत: विभाग
गोंडा। 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा में आयोजित 12वीं अंतर वाहिनी मध्यजोन मलखंभ प्रतियोगिता में मेजबान गोंडा की टीम का दबदबा रहा। 30वीं गोंडा की टीम ने गोरखपुर की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
30वीं वाहिनी परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित मलखंभ प्रतियोगिता में पीएसी के जवानों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। जवानों की कला देखकर अफसर वाह-वाह कर उठे। प्रतियोगिता में मध्य जोन की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में कड़े मुकाबले में मेजबान गोंडा ने 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर की टीम को पराजित करते हुए चल बैजयंती अपने नाम कर ली।
सेनानायक त्रिभुवन सिंह ने खिलाड़ियों की हौसलाआफजाई की। विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिविरपाल इंद्रजीत सिंह यादव, उपनिरीक्षक गोपनीय विशाल कुमार, सूबेदार मेजर मनीष जायसवाल, आरटीसी प्रभारी प्रेमचंद, बलिराम यादव, मदन मोहन उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।