फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,village,fighting,pumping set

पंपिंग सेट लगाने के विवाद में मारपीट, आठ पर केस

Thu, 08 Sep 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
gonda,village,fighting,pumping set
परसपुर (गोंडा)। बोरिंग पर पंपिंग सेट लगाने के विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्ष लाठी-डंडा से लैस होकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट में दोनों पक्षों की चार महिलाओं सहित सात लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने चार महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नौशहरा मोहल्ला निवासिनी आशा पांडेय ने बताया कि बोरिंग पर पंपिंग सेट लगाने के विवाद को लेकर रामनरायन उर्फ नानमून पांडेय, शांती देवी, वीरेंद्र उर्फ डब्लू पांडेय व बबिता उर्फ सोनी अभद्रता कर लाठी-डंडा से पिटाई करने लगे। शोर करने बेटा धुप पांडेय बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी मारापीटा। मारपीट में उसकी पुत्री दिव्या को भी चोटें आई हैं। आशा पांडेय की तहरीर पर रामनरायन, वीरेंद्र, शांती देवी व बबिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जबकि, दूसरे पक्ष की शांती देवी ने बताया कि पंपिंग सेट के विवाद को लेकर आरोपी मुंशीलाल पांडेय, धुप पांडेय, आशा पांडेय व पिंकी पांडेय उससे अभद्रता कर लाठी-डंडा से मारने लगे। शोर करने पर बचाने उसका पति नानमून पांडेय, लड़का वीरेंद्र कुमार पांडेय, पुत्री बबिता व रजनी आई तो आरोपियों ने उन सबकी पिटाई कर दी। शांती देवी की तहरीर पर मुंशीलाल, धुप, आशा व पिंकी पांडेय के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है। इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed