फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Truck driver's body found on railway track, family alleges murder

Gonda: रेलवे ट्रैक पर मिला ट्रक चालक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Thu, 28 Aug 2025 10:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Aug 2025 10:29 AM IST
सार

युवक की मां का कहना है कि गांव की पास की एक महिला से युवक प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Gonda: Truck driver's body found on railway track, family alleges murder
मृतक युवक व मौजूद ग्रामीण व पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगवा गांव के मजरे गोसाई पुरवा निवासी 35 वर्षीय युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गांव निवासी रामजग (35) बुधवार की रात करीब दस बजे घर से निकले थे। बृहस्पतिवार की सुबह मनकापुर-अयोध्या रेलखंड के दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उनका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


मृतक की मां भिखना देवी ने बताया कि बेटे का गांव के पास की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद में हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। सूचना पर आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर राकेश राय ने बताया कि सुबह करीब सात बजे की-मैन सतीश ने ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी दी थी। वहीं उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


मृतक पेशे से ट्रक ड्राइवर था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी रेनू देवी, बेटी कोमल (18), बेटा अभय (16) और प्रिंस (7) हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed