फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,strick

अनदेखी से नाराज आजीविका मिशन कर्मी नाराज

Tue, 13 Sep 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
gonda,strick
फोटो-27-गोंडा के विकास भवन में धरना देते आजीविका मिशन के कर्मी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। आजीविका मिशन के कर्मियों ने शासन की अनदेखी पर हड़ताल शुरू कर दी है। सुबह 10 बजे से पांच तक एनआरएलएम कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। हड़ताल से जिले में बने आठ हजार समूहों के कार्य प्रभावित हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि मांगे न मानीं गईं तो कार्मिकों के समूह की महिलाएं मैदान में आएंगी। विकास भवन में धरने पर बैठे कर्मियों का कहना है कि एचआर पॉलिसी में तय सुविधाएं आज तक नहीं दीं गईं। जो मिल भी रहा था, उसमें भी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

आजीविका मिशन से जिले में जिला प्रबंधक, ब्लॉक प्रबंधकों के साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर व लेखाकारों की तैनाती है। साल 2017 में बनी व्यवस्था में हर साल सात फीसदी वेतन बढ़ोत्तरी पर अमल आज तक नहीं हुआ। कार्मिकों को दी जाने वालीं मोबाइल एवं इंटरनेट एलाउंस, सेल्फ लर्निंग एलाउंस, लैपटाप एलांउस, वाहन क्रय के लिए अग्रिम, शिक्षा भत्ता भी अचानक से बंद कर दिया गया। बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है, बस वेतन के साथ भुगतान नहीं किया जा रहा है। छुट्टियां भी देने में आनाकानी होती है। बेवजह परेशान किया जाता है और तय सुविधाएं दी ही नहीं जा रहीं हैं।
विज्ञापन

धरने में शामिल नीलांबुज, अंबिका, सीमा, अंशुमान, रोहित कुमार, राम कुमार सिंह, कुलदीप, विजय, चंदन, जितेंद्र कुमार, विमल कुमार, दिलीप पटेल, दुर्गेंद्र, आभा, अनिल कुमार, मुन्नुलाल, देवदत्त त्यागी, अमित कुमार आदि ने कहा कि सात फीसदी वार्षिक वेतन वृद्वि, स्थानांतरण नीति, कर्मियों को सुरक्षा बीमा, सामूहिक दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए। इसके अलावा समस्त भत्तों का भुगतान हो और आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करके विभागीय संविदा की जाए। कर्मियों को ईपीएफ की सुविधा दी जाए। बताया कि 17 सितंबर तक हड़ताल जारी रहेगा, और 18 को लखनऊ में धरना तय हो रहा है। कर्मियों ने उपायुक्त स्वत: रोजगार एनबी सविता को मांगों का ज्ञापन सौंपा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed