फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda's teacher dies in road accident in Jaipur

जयपुर में हुए सड़क हादसे में गोंडा के शिक्षिका की मौत,भाई- भाभी घायल

Fri, 29 Oct 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Gonda's teacher dies in road accident in Jaipur
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के इमलिहवा गांव की रहने वाली एक शिक्षिका की जयपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। सड़क हादसे में शिक्षिका के भाई व भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शिक्षिका के मौत की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के इमलिहवा गांव की रहने वाली रागिनी शुक्ला (25) धानेपुर स्थित स्व. चंद्रशेखर शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षिका थी। रागिनी अपने भाई अश्विनी शुक्ल व भाभी पुनीता के साथ बालाजी व खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए गई थी। खाटू श्याम के दर्शन कर घर वापसी के लिए रागिनी 27 अक्तूबर को अपने भाई व भाभी के साथ जैसलमेर से बस पर सवार हुई थी। बृहस्पतिवार को जयपुर के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे में रागिनी की मौत हो गई, जबकि उसका भाई अश्विनी व भाभी पुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह हादसे की सूचना परिवार वालों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में लोग जयपुर रवाना हो गए हैं। शिक्षिका रागिनी की मौत की सूचना मिलने पर शुक्रवार को बालिका इंटर कालेज में दिवगंत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। फिर स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed