फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,Pradhan,pradarshan

Gonda News: सामग्री का भुगतान न होने पर प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 31 Dec 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
gonda,Pradhan,pradarshan
गोंडा के मुजेहना ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन करते प्रधान। -संवाद - फोटो : GONDA
धानेपुर (गोंडा)। मनरेगा से ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का विगत दो वर्षों से निर्माण सामग्री का भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह की अगुवाई में शनिवार को ब्लाक पर प्रदर्शन किया। सीडीओ को संबोधित ज्ञापन एडीओ आईएसबी रिजवानुल हक को सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि भुगतान न होने के कारण निर्माण सामग्री खरीद के लिए व्यापारियों का अधिक दिनों से बकाया है। जिसके कारण व्यापारी सामग्री देने से इंकार कर चुके हैं। इसका ग्राम पंचायतों के विकास पर सीधा असर पड़ रहा है। ब्लॉक पर कार्यक्रम अधिकारी व अन्य पटल सहायक नहीं मिल रहे हैं तथा मनरेगा सेल भी बंद है। जिससे श्रमिकों का आधार फीडिंग भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि भुगतान न होने से व्यापारियों कर प्रताड़ना भी सहनी पड़ रही है। इसलिए निर्माण सामग्री का तत्काल भुगतान कराया जाए। उन्होंने ब्लाक पर कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा लेखाकार समेत मनरेगा पटल के समाप्त कर्मचारी की उपस्थिति दर्ज कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में रमेश मौर्या, पवन कुमार, इंद्रसेन पाठक, संदीप मिश्रा समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed