फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda News: Panic over, leopard caught in DM residence

Gonda News : दहशत खत्म, डीएम आवास में छुपा तेंदुआ पकड़ा गया, डेढ़ साल पहले भी दिखा था तेंदुआ

Tue, 25 Oct 2022 04:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 Oct 2022 04:48 PM IST
सार

प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्रिपाठी का कहना है कि यह तेंदुआ कई बार डीएम आवास में कूदकर दीवार पर चढते सीसीटीवी में भी दिखा। दो महीने से विभाग की कई टीमें यहां निरन्तर गश्त कर रही थी।

विज्ञापन
Gonda News: Panic over, leopard caught in DM residence
पिंजरे में कैद तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार लंबी कवायद के बाद जिलाधिकारी आवास में छुपा तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में आ गया। जिलाधिकारी के आवास के जंगल में डेढ़ साल से यह तेंदुआ छुपा था। डेढ़ साल पहले एक बार दिखा था लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी पकड़ में नहीं आया। इसके बाद इसी साल बीते चार सितंबर को भी तेंदुआ डीएम आवास में दिखा। उसके बाद फिर वन विभाग सक्रिय हुआ और लंबे समय तक पिंजरा लगाकर पकड़ने की कोशिश में था। लेकिन तेंदुआ छुपा रहा, चूंकि वह किसी को नुकसान नहीं कर रहा था तो डीएम ने भी परेशान करने से रोक दिया था। दीपावली की रात पटाखों के शोर से ऊब कर मंगलवार की सुबह तेंदुआ फिर बाहर निकला और पहले से लगे पिंजरे में फंस गया। सीसीटीवी में दिखने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी आवास के अंदर दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार दीपावली की रात में खुद जाल में फंस गया और पिंजरे में खुद को कैद कर लिया। दरअसल दीपावली के दिन डीएम आवास के आसपास पटाखों के जोर शोर के बीच खुद जाल में तेंदुआ फंस गया और सुबह जब जाल को देखा गया तो तेंदुआ खुद जाल में फंसा दिखा। जिसके बाद जाल को त्रिपाल लगाकर पूरी तरीके से ढक दिया गया है। वहीं अब वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर के जंगल में छोड़ने के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले गोंडा जिला अधिकारी आवास के अंदर तेंदुए को जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था जिसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम द्वारा जाल लगाया गया था लेकिन वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में नाकाम रही जिसके एक साल बाद फिर तेंदुए को सितम्बर महीने में डीएम आवास के अंदर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने दोबारा से जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन प्रयास असफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए को पकड़ने के लिए डीएम आवास के अंदर जाल लगाया गया था देर रात दीपावली का त्यौहार था और पटाखों के जोर शोर से खुद जाल में तेंदुआ फंसा गया। प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्रिपाठी का कहना है कि यह तेंदुआ कई बार डीएम आवास में कूदकर दीवार पर चढते सीसीटीवी में भी दिखा। दो महीने से विभाग की कई टीमें यहां निरन्तर गश्त कर रही थी। नौ रेंज की टीमें बुलाकर इलाके में हांका लगवाया गया। बीते महीने बरेली और कतर्निया घाट से दो एक्सपर्ट भी बुलाए गए थे। लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया। करीब सवा तीन महीने से तेंदुआ सिविल लाइन के रानीपुरवा सिंचाई कालोनी, डीएम आवास, बिजली विभाग कालोनी तक भ्रमण करता रहा। उन्होंने बताया कि दिवाली में चारों तरफ पटाखों के फोड़े जाने के बाद तेदुआ डीएम आवास में वनों से आच्छादित क्षेत्र में पहुंचा। विभाग की ओर से से चार पिंजरे पहले से लगाए गए थे। तेदुए के आते ही वन टीम चौकन्ना हो गई और घेर लिया। तेदुआ पिंजरे की तरफ भागा और पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed