{"_id":"63578b80ff0cad0ae73b947d","slug":"gonda-news-molested-a-nursing-student-in-the-car-by-giving-a-lift-jumped-out-of-the-car-by-making-a-noise","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News : लिफ्ट देकर कार में नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़, शोर मचाकर कार से कूदी, बस्ती की रहने वाली थी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News : लिफ्ट देकर कार में नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़, शोर मचाकर कार से कूदी, बस्ती की रहने वाली थी छात्रा
Tue, 25 Oct 2022 12:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Oct 2022 12:38 PM IST
सार
वाहन में बैठे लोगो ने गोंडा तक चलने की बात कहकर उसे वाहन में बैठा लिया। करनैलगंज पहुंचने के बाद उन लोगो ने रास्ता बदल दिया जिस पर उसने विरोध किया तो बैठे लोगों ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
दीवाली पर घर पहुचनें की जल्दी मे बस्ती जिले की रहने वाली लखनऊ में पढ़ रही नर्सिंग की छात्रा को कार वाले से लिफ्ट मांगना महंगा पड़ गया। लिफ्ट देने के बाद कार पर सवार युवको ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया जिससे बचने के लिए वह चलती कार से कूद पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहोशी की हालत में आस पास के लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मामला कटरा थाना अंतर्गत रविवार को देर शाम कटरा करनैलगंज मार्ग पर भदैया बैजनाथ पुरवा के पास एक नर्सिंग की छात्रा सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने घायल छात्रा को ई-रिक्शा से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। होश में आने पर उसने पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। युवती के मुताबिक वह लखनऊ के एक कालेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। दीवाली पर घर आने की जल्दी मे लखनऊ के मटियारी चौराहे के पास एक चार पहिया वाहन से लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन
वाहन में बैठे लोगो ने गोंडा तक चलने की बात कहकर उसे वाहन में बैठा लिया। करनैलगंज पहुंचने के बाद उन लोगो ने रास्ता बदल दिया जिस पर उसने विरोध किया तो बैठे लोगों ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी। कोई अप्रिय घटना न हो जिससे घबराकर वह चिल्लाने लगी। उसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। इमरजेंसी चिकित्साधिकारी तौफीक लारी ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर दे दी गई है। कारवाई न चाहने पर पुलिस ने छात्रा को समझा बुझा कर सुरक्षित उसके घर भेज दिया। थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि युवती बस्ती जिले की रहने वाली है लेकिन परिजन व युवती की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। वह किस प्रकार की कोई कारवाई नहीं चाह रहे थे। परिजनों को बुलाकर उसे सुपुर्द कर सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन