फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,new year,chapia mandir

Gonda News: नए साल का मनाया जश्न, मंदिरों में किए दर्शन-पूजन

Sun, 01 Jan 2023 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
gonda,new year,chapia mandir
गोंडा के छपिया स्थित स्वामी नारायण मंदिर में फूलों से किया गया नए साल का स्वागत। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। नए साल की सुबह कोहरे और गलन के साथ हुई। युवाओं ने जोश व उमंग के साथ नए साल का स्वागत किया। रविवार की सुबह मंदिरों में लोगों ने दर्शन पूजन किए और घर परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लिया। नए साल का जश्न सुबह से लेकर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

मंदिरों में भोर से ही मंदिरों में दर्शन-पूजा करने का सिलसिला शुरू हुआ जो देररात तक चलता रहा। शहर के प्रमुख दुखहरणनाथ, काली भवानी व हनुमानगढ़ी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। परिवार के साथ लोगों ने मंदिर में मत्था टेककर नए साल की शुरुआत की। शनिवार रात से शुरू हुआ नए साल का जश्न रविवार तक चलता रहा। शनिवार की रात में लोगों ने होटल व रेस्टोरेंट में पहुंचकर केक काटा और डांस किया।
विज्ञापन

नए साल के स्वागत को लेकर युवाओं ने पहले से तैयारी की थी। रात में 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की धूम मच गई। फिल्मी गानों की धुनों पर युवा थिरकते रहे। रविवार सुबह भक्तों ने मंदिर पर मत्था टेककर अपने और परिवार की मंगल कामना की। भीड़ के चलते स्टेशन रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। नए वर्ष पर बधाई संदेश देने का सिलसिला दिन-रात चला। लोगों ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से बधाई संदेश भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शनीय स्थलों पर पहुंचे लोग
मसकनवा (गोंडा)। नए साल में लोगों ने घूमने-फिरने का भी आनंद उठाया। रविवार का दिन होने के नाते लोगों की खुशियां और भी बढ़ गईं। लोग परिवार संग दर्शनीय स्थलों पर पहुंचे। खरगूपुर के झालीधाम आश्रम व छपिया के स्वामी नारायण मंदिर में लोगों की भीड़ रही। सैलानियों ने घूमकर सेल्फी ली और आनंद उठाया।
भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामीनारायण छपिया मंदिर में भारी संख्या श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। स्वामी नारायण भगवान के भक्तों सहित क्षेत्रीय लोगों ने मंदिर में दर्शन कर पूजा की। लोगों ने भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली मंदिर, निज मंदिर, पवित्र नारायण सरोवर भ्रमण किया। श्रद्धालु आरती में भी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक छपिया प्रमोद कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।

सुरक्षा की परखी हकीकत
शनिवार की रात में नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता व सीओ लक्ष्मीकांत गौतम के नेतृत्व में पुलिस ने शहर का भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था की टोह ली। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने प्लेटफार्मों तथा स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह व राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी सहित पुलिसकर्मी डॉग स्क्वायड के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed