फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda labourer dies under suspicious circumstances in Ludhiana

Gonda News: लुधियाना में गोंडा के श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 25 Apr 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Gonda labourer dies under suspicious circumstances in Ludhiana
बहादुर सोनकर। फाइल फोटो 
डुमरियाडीह/गोंडा। डुमरियाडीह गांव निवासी बहादुर सोनकर (35) की पंजाब के लुधियाना में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने रेस्टोरेंट मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार दोपहर लुधियाना से बहादुर का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई नानबाबू सोनकर ने बताया कि वह बड़े भाई बहादुर के साथ लुधियाना में काम करते थे। बहादुर लुधियाना के हरगोविंद नगर स्थित रेस्टोरेंट में काम करते थे। बृहस्पतिवार देर रात रेस्टोरेंट के मालिक ने फोन करके बहादुर की मौत की जानकारी दी। बताया कि सीढि़यों से गिरकर उनकी मौत हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो बहादुर की आंख व कान के पास चोट के निशान दिखे। चेहरा नीला पड़ गया था। वहां मौजूद लोगों ने लुधियाना में ही अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया। नानबाबू ने रेस्टोरेंट मालिक पर बहादुर की हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि नानबाबू ने भाई बहादुर की संदिग्ध हालात में मौत की शिकायत की मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देख बदहवास हुई पत्नी
शनिवार दोपहर बहादुर का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखते ही पत्नी संजू देवी बदहवास हो गईं। बहादुर की शादी 10 वर्ष पहले संजू देवी से हुई थी। उनके बच्चे नहीं हैं। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed