फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda inspector arrested from Gorakhpur in dispute with wife

पत्नी से विवाद में गोंडा का दरोगा गोरखपुर से गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Gonda inspector arrested from Gorakhpur in dispute with wife
गोंडा। गोंडामें तैनात दरोगा भुन्देश्वर यादव को पत्नी पिंकी यादव से चल रहे विवाद को लेकर अदालत के आदेश पर गोरखपुर के शाहपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरोगा भुन्देश्वर यादव गोंडा की पुलिस लाइन में तैनात थे।बता दें कि गोरखपुर के शाहपुर कालोनी के रहने वाले दरोगा भुन्देश्वर यादव का वर्ष 2013 से पत्नी पिंकी यादव से विवाद चल रहा था। इसको लेकर पिंकी ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव से भी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

तत्कालीन एसपी ने दरोगा और उसकी पत्नी पिंकी को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाकर मामले की निपटारा कराने की कोशिश की। मगर दोनों के बीच संबंधों में सुधार नहीं हो पाया। इसी बीच पिंकी गोरखपुर चली गई और उसने पति भुन्देश्वर यादव के डीआईजी से लेकर आईजी तक पैरवी करने में जुटी रही। बाद में पिंकी यादव ने पति भुन्देश्वर के खिलाफ प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में गोरखपुर की अदालत में वाद दायर किया था। अदालत के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने दरोगा भुन्देश्वर यादव को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर के शाहपुर थाने के इंस्पेक्टर अरुण पवार ने बताया कि अदालत से आरोपी दरोगा भुन्देश्वर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

दो दिनों से गैर हाजिर चल रहे थे दरोगा
पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा भुन्देश्वर यादव 20 दिसंबर 2019 को चिकित्सा अवकाश पर गोरखपुर के शाहपुर स्थित अपने घर गए थे। 03 जनवरी 2020 को उनकी यहां वापसी होनी थी। मगर उन्होंने पुलिस लाइंस में देर रात रिपोर्ट नहीं की। लिहाजा प्रतिसार निरीक्षक यशवंत सिंह ने दरोगा को गैर हाजिर दर्शाते हुए उनकी रपट लिखा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed