{"_id":"63065f723503790ac8300155","slug":"gonda-fraud-subinspector-gonda-news-lko645071486","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी का रौब दिखा वसूली कर रहा फर्जी दरोगा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी का रौब दिखा वसूली कर रहा फर्जी दरोगा गिरफ्तार
विज्ञापन
ोटो-6-गोंडा में पकड़ा गया फर्जी दरोगा विपिन तिवारी।-संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। खाकी की हनक दिखाकर लोगों से वसूली कर रहे एक फर्जी दरोगा को शहर के आईटीआई चौराहे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक साल पहले यही दरोगा बलरामपुर जिले के रेहराबाजार थाना क्षेत्र में वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। शहर में एक महिला से 9000 रुपये की वसूली की थी। महिला ने कोतवाली नगर में केस दर्ज करवाया तो कोतवाली पुलिस हरकत में आई, उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस को फर्जी दरोगा के पास से नकली परिचय पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस की वर्दी व 9000 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस फर्जी दरोगा के लखनऊ समेत अन्य जनपदों में अपराध खंगाल रही है।
बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि शहर के लखनऊ रोड स्थित 30वीं वाहिनी पीएसी के सामने की रहने वाली एक महिला श्रीमती चाय की दुकान चलाती है। महिला के पट्टीदारों से उसकी मारपीट हो गई थी। महिला ने कोतवाली नगर में पट्टीदारों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। इसी केस के निपटारे के लिए महिला की दुकान पर अक्सर चाय पीने बावर्दी पहुंचने वाले विपिन तिवारी निवासी परसा गोड़री कोतवाली करनैलगंज ने उसे बताया कि वह कोतवाली नगर में दरोगा है। उसके केस का निपटारा करा देगा। इसके लिए उससे पैसों की मांग की थी। 22 अगस्त को विपिन बावर्दी उसकी दुकान पर पहुंचा और 20 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद वह लापता हो गया।
पीड़िता फर्जी दरोगा विपिन तिवारी को तलाशते कोतवाली नगर पहुंची तो पता चला कि इस नाम के किसी दरोगा की कोतवाली नगर में तैनाती नहीं है। तभी पुलिस ने पड़ताल शुरू की। एएसपी ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि पुलिस की वर्दी पहनकर वाहन चालकों व अन्य लोगों से वसूली करने वाला एक फर्जी दरोगा आईटीआई चौराहे के पास दुकान पर चाय पी रहा है। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में फर्जी दरोगा के पास से नकली परिचय पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस की वर्दी व 9000 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि जनवरी 2021 में विपिन तिवारी बलरामपुर में वर्दी का रौब दिखाकर लोगों से वसूली कर रहा था। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला से सात हजार रुपये वसूले थे। शिकायत मिलने पर रेहरा पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार किया था।
अलग-अलग जिलों में नेमप्लेट भी बदलता था
- गोंडा के कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के रहने वाले फर्जी दरोगा का असली नाम विपिन कुमार तिवारी है। वर्दी पहनने के साथ ही उसपर नेमप्लेट भी फर्जी लगाता था। नेमप्लेट पर सुधीर कुमार सिंह का नाम लिखा है। लोगों से वसूली करते समय पकड़े जाने के डर से वह अलग-अलग जनपदों में वर्दी की नेमप्लेट में नाम भी बदलता रहता था।