{"_id":"6324cb4289f8b01a02762a8a","slug":"gonda-distribution-rasan-gonda-news-lko648662472","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख कार्ड धारकों को देंगे बकाया अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख कार्ड धारकों को देंगे बकाया अनाज
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जून महीने में राशन से वंचित रहे डेढ़ लाख कार्डधारकों के लिए राहत भरी है। उन्हें 22 व 23 सितंबर को अनाज का वितरण कराया जाएगा। इसके लिए राशन उठान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
जिले के 360 कोटेदारों को माह जून में मिलने वाला खाद्यान्न भी लैप्स हो गया था। करीब डेढ़ लाख कार्डधारकों को अनाज का वितरण नहीं हो पाया। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय का कहना है कि जून महीने में जो खाद्यान्न लैप्स हुआ था उसका आवंटन शासन ने कर दिया है। अनाज कोटेदारों के यहां पहुंचा दिया गया है। बताया कि 22 व 23 सितंबर को वितरण की तिथि निर्धारित की गई है। पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की निगरानी में कार्डधारकों को अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जुलाई माह के आवंटित चावल का वितरण 14 से 20 सितंबर के बीच कराया जाएगा। बताया कि प्रति यूनिट पांच किलोग्राम चावल का नि:शुल्क वितरण कराया जाएगा। राशन कार्डधारकों को चावल प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
सुबह छह से रात नौ बजे तक खुलेंगी दुकानें
डीएम ने बताया कि कोटे की दुकानें सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खोली जाएंगी। आवश्यक वस्तुओं का वितरण निर्बाध रूप से सुनिश्चित कराने व कालाबाजारी रोकने के लिए उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर विकास विभाग, राजस्व विभाग, बाल विकास विभाग तथा नगरीय निकाय के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है। नोडल अधिकारी अपनी उपस्थिति में कार्डधारकों में खाद्यान्न का वितरण कराएंगे। प्रत्येक 8-10 दुकानों पर अधिकारियों को भ्रमण करके वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम व डीएसओ से करें शिकायत
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी उपभोक्ता अथवा जनसामान्य को किसी विक्रेता के विरुद्ध किसी प्रकार की शिकायत हो तो जिला पूर्ति कार्यालय, संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि किसी उचित दर विक्रेता के द्वारा खाद्यान्न वितरण में घटतौली व अनियमितता किए जाने की शिकायत पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।