फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,computer,pregnent women

Gonda News: कंप्यूटर से बनेगा पर्चा, जांच की मिलेगी सुविधा

Sun, 01 Jan 2023 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
gonda,computer,pregnent women
गोंडा में महिला अस्पताल का प्रशासिन भवन।-संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। नए साल में गर्भवती को महिला अस्पताल में कई सुविधाएं मिलने वाली है। जिससे उनकी समस्याएं दूर होंगी। अभी तक पर्चा बनाने के लिए गर्भवती को लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ता था। कंप्यूटर से पर्चा बनने की व्यवस्था होगी, और काउंटर भी बढ़ेंगे। अभी तक जांच कराने के लिए गर्भवती महिलाओं को चौथी मंजिल पर जाना होता था। उससे छुटकारा के लिए भूतल पर ही जांच की सुविधा की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में ओपीडी पर्चा काउंटर की संख्या बढ़ाने के साथ कंप्यूटर से मरीजों का पंजीकरण होगा। ओपीडी के बाहर टोकन डिस्प्ले बोर्ड पर मरीजों का नंबर दर्शाया जाएगा। जिससे अपनी बारी आने तक गर्भवती कुर्सियों पर बैठी रह सकती हैं। प्रसव पूर्व जांच करवाने के लिए चौथे मंजिल पर नहीं जाना पड़ेगा। सभी जांच की सुविधा भूतल (ग्राउंड) तल पर किए जाने की कवायद हो रही है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल को कंप्यूटरीकृत कर ई-हॉस्पिटल के रूप में तैयार किया जाएगा। ओपीडी के सामने लाइन में लगने के बाद डॉक्टर तक पहुंच पाती थी। नए साल में अस्पताल को कंप्यूटरीकृत कर गर्भवतियों को लंबी कतारों से निजात दिलाया जाना है। जिसके लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, एलईडी स्क्रीन व टोकन डिस्प्ले बोर्ड की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में तीन ओपीडी पर्चा काउंटर बनाए जाएंगे, जिसमें कंप्यूटर पर मरीजों का विवरण दर्ज होगा। दूसरी बार दिखाने आने पर मरीजों को सिर्फ पंजीकरण नंबर बताने से पर्चा बन जाएगा। जिससे गर्भवतियों को लंबी कतारों में लगने से सहूलियत मिलेगी।
हर दिन 700 मरीजों का होता है इलाज
महिला अस्पताल में नए और पुराने करीब सात सौ मरीज हर दिन महिला अस्पताल में आते हैं। इसमें अधिकतर गर्भवती महिलाएं होती हैं। अभी तक पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक मशक्कत करनी पड़ती है। नई सुविधाओं के शुरू होने से काफी हद तक सुविधाएं हासिल हो सकेंगी। इससे मरीजों की परेशानियां कम होने की उम्मीद है।

आसानी से मिलेगी मरीज की हिस्ट्री
जिला महिला अस्पताल को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। मरीजों का रिकार्ड कंप्यूटर में दर्ज रहेगा। जिससे गर्भवती व नवजात के इलाज, टीकाकरण आदि हिस्ट्री आसानी से खोजी जा सकेगी। मरीजों को लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। अस्पताल को कायाकल्प के लिए 3.75 लाख रुपये मिलेगा, जो अस्पताल के बेहतरी के लिए खर्च किया जाएगा। डॉ. सुषमा सिंह, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed