फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda champion in divisional table tennis competition

Gonda News: मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोंडा चैंपियन

Sat, 06 Sep 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gonda champion in divisional table tennis competition
 मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते बीएसए अतुल तिवारी। स्रोत:
गोंडा। पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय परिसर के प्रशिक्षण हॉल में शनिवार को मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीएसए अतुल तिवारी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अंडर 14 गर्ल्स मैच में गोंडा विजेता व बहराइच उपविजेता रहा। गोंडा की नव्या, आसनी, महक, अंशी व शिवानी तथा बहराइच की लक्ष्मी और स्मिता का खेल उत्कृष्ट रहा। इसी प्रकार अंडर 17 गर्ल्स मुकाबले में भी गोंडा विजेता रहा। जिसमें निहारिका, विधि, शिवांशी, अंशिका, वैष्णवी शामिल रहीं। अंडर 14 बालक में बहराइच विजेता तथा गोंडा उपविजेता रहा।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में व्यायाम शिक्षक पुष्पेंद्र वर्मा, विश्वजीत यादव, अर्पण पांडेय, संदीप शुक्ल, अरुण कुमार अवस्थी, जयप्रकाश शुक्ल, प्रशांत सिंह, राजेश चंद्र पांडेय व राहुल वर्मा रहे। विजेता बच्चों को बीएसए ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मंडलीय व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि विजेता बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed