फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: 19 kg of cannabis found abandoned in a general train coach.

गोंडा: ट्रेन के जनरल कोच में लावारिस मिला 19 किलो गांजा, आरपीएफ और नारकोटिक्स टीम ने 14 पैकेट बरामद किए

Tue, 08 Sep 2026 07:19 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 08 Sep 2026 07:19 PM IST
सार

बरामद किए गए गांजा की कीमत करीब 19.10 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के बाद गांजा अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी गोंडा के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Gonda: 19 kg of cannabis found abandoned in a general train coach.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और नारकोटिक्स टास्क टीम ने सोमवार को पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच से 19.185 किलो गांजा बरामद किया। गांजा 14 पैकेटों में लावारिस हालत में रखा मिला। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 19.10 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के बाद गांजा अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी गोंडा के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट गोंडा और लखनऊ की नारकोटिक्स टास्क टीम सोमवार को ट्रेन के जनरल कोच नंबर 226992 की जांच कर रही थी। तलाशी के दौरान कोच में 14 संदिग्ध पैकेट लावारिस हालत में मिले। जांच करने पर पैकेटों में गांजा होने की पुष्टि हुई। सभी पैकेटों का वजन कराने पर कुल 19.185 किलोग्राम गांजा मिला।
विज्ञापन


नारकोटिक्स टास्क टीम के उपनिरीक्षक सुनील कुमार कसाना ने बताया कि बरामद गांजा जीआरपी गोंडा के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी ने इसे लावारिस संपत्ति के रूप में दाखिल किया है।मामले की जांच कर रहे जीआरपी के उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव ने बताया कि गांजा ट्रेन में किसने रखा था और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। तस्करी से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed