{"_id":"6a619a1d79d50320b508fb0b","slug":"gonda-12-year-old-child-drowns-in-village-pond-family-devastated-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: गांव के तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: गांव के तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 23 Jul 2026 10:05 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:05 AM IST
सार
मां रोशनी ने बताया कि बुधवार को वह गांव के पास धान की रोपाई करने गई थीं। उसी दौरान पास में एक चिता जल रही थी। बच्चे के डरने की आशंका के चलते उन्होंने सुमित को घर भेज दिया। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
तालाब में डूबकर मासूम सुमित की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के पूरेडाल करकरा गांव में करकरा तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह तालाब में उसका शव उतराता मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव निवासी सुमित (12) पुत्र सुनील कक्षा पांच का छात्र था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मां रोशनी ने बताया कि बुधवार को वह गांव के पास धान की रोपाई करने गई थीं। उसी दौरान पास में एक चिता जल रही थी। बच्चे के डरने की आशंका के चलते उन्होंने सुमित को घर भेज दिया। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
शाम तक सुमित के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने करकरा तालाब में उसका शव उतराता देखा और इसकी सूचना परिवार व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।