फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Godh Bharai and Annaprashan ceremonies took place

Gonda News: गर्भवती की गोद भराई व शिशुओं का हुआ अन्नप्राशन

Mon, 05 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 05 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Godh Bharai and Annaprashan ceremonies took place
इटियाथोक, करनैलगंज व नवाबगंज में सेवा संकल्प अ​भियान के तहत हुआ कार्यक्रम। संवाद
करनैलगंज/पसका/माधोपुर/हलधरमऊ/जयप्रभाग्राम। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड सभागार में सोमवार को गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम हुआ। पार्टी विधायक अजय सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ता मंजू देवी, कंचन, शांति देवी, सरस्वती देवी व अनूप कुमारी तथा सहायिकाओं प्रभावती, अर्चना मिश्रा व राजकुमारी को साड़ी व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। बेहतर सेवा देने वाली आशाओं को भी प्रमाणपत्र दिए गए। विधायक ने मैनाज व प्राची का अन्नप्राशन कराया।
विज्ञापन

सरयू महाविद्यालय में ‘सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, डॉ. अंतिमा सिंह, डॉ. पवन मिश्र, बृहस्पति दूबे, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पसका संवाद के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय परिसर में आयोजित बहुउद्देश्यीय सेवा मेले में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ रामलगन वर्मा ने बताया कि लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली और आवेदन किए। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, डॉ. अनूप सिंह चौहान, अमित पाल, उर्मिलेंद्र विक्रम तिवारी, मनीष त्रिपाठी, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधोपुर संवाद के अनुसार, कटरा बाजार ब्लॉक परिसर में अभियान का समापन हो गया। अध्यक्षता बीडीओ आकांक्षा सिंह ने की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। आनंद शुक्ल ने भी विचार रखे। इस दौरान एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव, सुनीता रानी, पूजा भारती, राममूर्ति वर्मा, कौशल किशोर, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
हलधरमऊ ब्लॉक सभागार में शिविर का समापन कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह ने समापन किया। नगवाकला की आशा ने आवास योजना की सूची से नाम काटे जाने की शिकायत की। बीडीओ देवनायक सिंह ने बताया कि शिविर में 10 शौचालय, तीन वृद्धावस्था व एक निराश्रित महिला पेंशन के लिए पंजीकरण हुआ। एडीओ कृषि अजय कुमार ने बताया कि 55 किसानों ने बीज के लिए पंजीकरण कराया। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, हिम्मत सिंह, सर्वेश, मुकेश आदि मौजूद रहे।

जयप्रभाग्राम संवाद के अनुसार, इटियाथोक ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेहनौन से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल बांटी। उन्होंने पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर बीडीओ विजय मिश्र, वर्षा सिंह, संतोष चौरसिया, सत्यव्रत ओझा, राकेश चतुर्वेदी, रामानंद तिवारी, अजय राठौर, आलोक मिश्र आदि मौजूद रहे।

इटियाथोक, करनैलगंज व नवाबगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम। संवाद

इटियाथोक, करनैलगंज व नवाबगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम। संवाद

इटियाथोक, करनैलगंज व नवाबगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम। संवाद

इटियाथोक, करनैलगंज व नवाबगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed