{"_id":"63e14072ff6b9d740a62347b","slug":"girls-birthday-celebrated-in-hospitals-gonda-news-c-13-1-78719-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अस्पतालों में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अस्पतालों में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
Mon, 06 Feb 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला महिला चिकित्सालय में कन्या को जन्म देने वाली मां को बधाई पत्र देती महिला कल्या
बलरामपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत सोमवार को सरकारी अस्पतालों में बेटियों के जन्म पर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें माताओं को सम्मानित भी किया गया। महिला कल्याण विभाग ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में जन्मीं तीन बच्चियों, जिला महिला चिकित्सालय में दो बच्चियों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया बलरामपुर में जन्मी एक बच्ची का जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया। बेटी को जन्म देने वाली माता को बधाई पत्र व बेबी किट सहित अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। लोगों को मिठाई भी खिलाई गई।
महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में कामयाबी की ऊंचाइयों को छू रहीं हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. नैंसी त्रिपाठी ने बालिकाओं को लेकर चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में सीएमएस संयुक्त जिला अस्पताल डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. विनीता राय, डॉ. जावेद अख्तर, जिला समन्वयक दीपिका तिवारी, जिला समन्वयक राधिका मिश्रा व दीपा चौधरी मौजूद रहीं।