{"_id":"574ddb2d4f1c1b770710964f","slug":"ghazipur-got-best-participation-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर को मिला बेस्ट प्रतिभागिता अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर को मिला बेस्ट प्रतिभागिता अवार्ड
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में चल रही छठी ओपन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन सोमवार रात पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में गाजीपुर को बेस्ट प्रतिभागिता अवार्ड, लखीमपुर को बेस्ट फाइटिंग स्प्रिट अवार्ड व बलरामपुर को बेस्ट अनुशासित टीम का अवार्ड मिला। बलरामपुर के जयनेंद्र प्रताप सिंह को बालक वर्ग में तथा सोनम आनंद को बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता में सोमवार रात सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले हुए। सीनियर बालिका वर्ग अंडर-46 किलोग्राम भारवर्ग में गोरखपुर की रोनिता, अंडर-49 में गोरखपुर की गुड़िया पासवान, अंडर-53 में मुरादाबाद की मानवी मेहरोत्रा, अंडर-57 में वाराणसी की पूजा पांडेय, अंडर-62 में बरेली की अनुराधा राजपूत, ओवर-73 किलोग्राम भारवर्ग में फैजाबाद की श्रुति गुप्ता ने गोल्ड मेडल जीता।
इसी तरह सीनियर बालक वर्ग में अंडर-54 किलोग्राम भारवर्ग में बिजनौर के अनमोल कुमार, अंडर-58 में देवरिया के मौर्य मनी, अंडर-63 में बिजनौर के राहुल कुमार, अंडर-68 में रायबरेली के राम विलास यादव, अंडर-74 में वाराणसी के आकाश कुमार सिंह, अंडर-80 में बिजनौर के ऋषभ व ओवर-87 किलोग्राम भारवर्ग में अलीगढ़ के आर्यन सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
इन प्रतिस्पर्द्धाओं के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि वन निगम चेयरमैन व उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सलिल सिंह टीटू ने विजेता टीमों एवं गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजकुमार, अमित सिंह, देवेंद्र सिंह, मंजू श्रीवास्तव, संजय वर्मा, अशोक बघेल, आलोक श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल कय्यूम, जियाउल हशमत सहित बलरामपुर ताइक्वांडो एशोसिएशन के तमाम सदस्य व प्रबुद्धजन मौजूद रहे।