{"_id":"597cd10f4f1c1b991d8b459f","slug":"ghaghra-running-above-10-cm-with-danger-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर बह रही घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर बह रही घाघरा
amar ujala
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा के बढ़ते जलस्तर के चलते करनैलगंज तहसील के चयपुरवा गांव का आस्तित्व खतरे में पड़ गया है। बाढ़ के पानी से चरपुरवा गांव पूरी तरह से घिर गया है इसके साथ ही पांच नए गांव रुदौली, रामदासपुरवा, मेहीलालपुरवा, धनपतपुुरवा व टेंढीपुरवा में भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
एल्गिन-चरसड़ी बांध के कट-वन पर घाघरा नदी 4 सौ मीटर के आस पास बांध से सटकर बहने लगी है जिससे बांध के कटने का खतरा उत्पन्न हो गया है। जिला प्रशासन के अफसर बांध को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
घाघरा की बाढ़ की चपेट में नये-नये मजरों के प्रभावित होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर पहुंच गया है। कट वन से पश्चृिम तरफ ग्राम बेहटा के मजरा चरपुरवा के आस पास नदी डेढ़ किलोमीटर से अधिक दूरी में कटान करने लगी है।
विज्ञापन
जिससे कृषि योग्य भूमि तो नदी में समा ही रही है साथ ही चरपुरवा गांव का आस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है। कट-टू से उत्तर दिशा में नदी कटान कर रही है। जिससे रिंग बांध पर कटान का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को पांच नए गांव बाढ़ के पानी से घिर गए।
रुदौली, रामदासपुरवा, मेहीलालपुरवा, धनपतपुुरवा व टेंढीपुरवा में बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। पानी का क्षेत्र में फैलाव लगातार जारी है। जिला प्रशासन के अफसर बांध को बचाने के लिए शनिवार को दिनभर कोशिश में लगे रहे। बल्ली व बांध के बीच में बच रही जगह में झाड़ झंखार डालकर उसके ऊपर ब्रिकरोरा भरी बोरियां डालने का कार्य शुरु किया गया है। अवर अभियंता एन के सिंह ने बताया बल्ली पाइलिंग का कार्य तेजी के साथ करवाया जा रहा है।