{"_id":"68c709f2c0d93a69a2002b40","slug":"ggic-tops-in-debate-competition-gonda-news-c-100-1-slko1026-143882-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीजीआईसी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीजीआईसी अव्वल
विज्ञापन
नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित करतीं प
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी काॅलेज में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बेहतर सहभागिता व प्रदर्शन के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज को प्रथम स्थान, गीता इंटर नेशनल स्कूल को द्वितीय स्थान तथा सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला को तृतीय स्थान मिला। इन स्कूलों की शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने कहा कि आज हिंदी की लोकप्रियता विश्व स्तर पर बढ़ी है। इसे और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने हिन्दी के महत्व को मुक्तक के माध्यम से व्यक्त किया। व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करना चाहिए।
हिंदी विभाग की कशिश सिंह, संज्ञा पाण्डेय, फिरदौस, परवीन,रूबी, सोनी, राखी शुक्ला, निहारिका तिवारी तथा निकहत ने काव्यपाठ प्रस्तुत किया। आज के परिपेक्ष्य में ऑनलाइन कक्षाएं कितनी सफल विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पक्ष में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की यशी चतुर्वेदी, द्वितीय स्थान स्वामी विवेकानन्द इंटर काॅलेज की अंजली, तृतीय स्थान रवि चिल्ड्रेन एकेडमी की शिवांगी तथा विपक्ष में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इंटर कालेज की अंशिका पांडेय, द्वितीय स्थान गांधी इंटर कालेज की तनु श्रीवास्तव तथा तृतीय स्थान सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला की साक्षी शुक्ला को मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. नीलम छाबड़ा, डॉ. मौसमी सिंह एवं सुबेंदु वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता प्रथम स्थान महाविद्यालय की चाहत श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान रोशनी वर्मा तथा तृतीय स्थान पल्लवी चौरसिया को मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशिश सिंह, द्वितीय स्थान संज्ञा पांडेय तथा तृतीय स्थान महक पाठक को मिला। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा चौबे में हिंदी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया गया।
हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित
वजीरगंज। शांति मेमोरियल स्कूल में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, काव्य पाठ, भाषण, सुलेख, वाद-विवाद और पोस्टर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। श्याम पट सजावट के माध्यम से हिंदी की महत्ता और गौरव को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक गया प्रसाद आनंद ने की। मुख्य अतिथि विद्यालय संस्थापक शिव प्रसाद आनंद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शांति फाउंडेशन की अध्यक्ष पिंकी देवी और राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुनील कुमार आनंद शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश आनंद, उप प्रधानाचार्य अंजू आनंद, गुंजन आनंद, कर्मा, रिंकी भारती, उत्कर्ष मिश्र, सुधा आनंद, कविता आनंद, रिया तिवारी, बबिता आनंद, मयंक चौहान आदि उपस्थित रहे। वहीं, दुर्जनपुर घाट संवाद के अनुसार श्री सर्वांग ऋषि विद्यालय धनौली सरावां के प्रधानाचार्य डॉ. नरसिंह नारायण मिश्र ने कहा कि हिंदी को सरकारी कामकाज की अनिवार्य भाषा बनाया जाना चाहिए। यह वैज्ञानिक, व्याकरण और भाषा विज्ञान की दृष्टि से समृद्ध है। 70 प्रतिशत लोग इसका प्रयोग करते हैं।