{"_id":"5d8111d78ebc3e016a181681","slug":"get-rid-of-single-use-plastic-siddharth-nath-singh-gonda-news-lko482057218","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल यूज्ड प्लास्टिक से मुक्ति पाएं : सिद्धार्थ नाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल यूज्ड प्लास्टिक से मुक्ति पाएं : सिद्धार्थ नाथ सिंह
विज्ञापन
गोंडा में महिला अस्पताल तिराहे पर लोगों को थैला वितरित करते प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश व निर्यात, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्र उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुनानक चैराहे पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम एवं प्लास्टिक वैन कार्यक्रम में शामिल हुए।
जीजीआईसी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवनवृत्त पर आधारित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी ‘कहानी भारत माता के सच्चे सपूत की’ का उद्घाटन किया। इसके बाद विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण बाल गृृह शिशु पोर्टरगंज में अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ करने का अवसर पर प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही शॉपिंग बिना प्लास्टिक थैले के जैसे हस्ताक्षर अभियान में गोंडा में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ है। कुछ वर्ष पूर्व 2 अक्तूबर 2014 को प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का जो शुभारंभ किया गया था उसकी दूसरी कड़ी सिंगल यूज्ड प्लास्टिक से मुक्ति का अभियान है। उन्होंने आह्वान किया कि वे सिंगल यूज्ड प्लास्टिक से मुक्ति पाएं और इस अभियान से अपनी पूरी क्षमता के साथ जुड़ें।
विज्ञापन
राजकीय बालिका विद्यालय में आायोजित चित्र प्रदर्शनी में उन्होंने कहा कि बच्चे प्रधानमंत्री के जीवनवृत्त से सीख लेकर अपने में लीडरशिप जगाएं। लीडर जिंदगी के किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर सकता है। देश और समाज में बड़े-बड़े उत्तरदायित्वों के निर्वाह के साथ ही समाज की कमियां दूर करने की जिम्मेदारी भी लीडर की है।