फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Garbage,gonda,Urea,village

गांव के कूड़े से बनेगी खाद और सड़क

Fri, 04 Nov 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Garbage,gonda,Urea,village
गोंडा में मुजेहना के बनकटी सूर्यबली सिंह गांव में आआरसी केंद्र निर्माण के लिए भूमि पूजन करते डीए? - फोटो : GONDA
गोंडा। कूड़ा फेंकने से ग्रामीणों को फुर्सत मिलेगी। घरों से ठेलिया और रिक्शे से कूड़े एकत्र किए जाएंगे। प्लास्टिक कूड़े का इस्तेमाल जहां सड़क निर्माण में होगा, वहीं अन्य सामग्री से कंपोस्ट खाद बनेगी। इसके लिए हर पंचायत में एक कूड़ा प्रबंधन केंद्र स्थापित किया जा रहा है। यही नहीं खाद बनाने के लिए कंपोस्ट गड्ढे होंगे, जिसमें अलग-अलग तरह के कूड़े रखे जाएंगे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर श्रमिक रहेंगे जोकि कूड़ों को अलग करके रखेंगे। इससे पंचायतों की आय तो होगी ही, लोगों को रोजगार भी मिलेगा। अभियान में अभी 79 राजस्व ग्रामों को लिया गया है। जिसमें 52 करोड़ के करीब का खर्च होगा। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के बजट के साथ ही 15 वें वित्त आयोग और मनरेगा से भी बजट खर्च होगा। तीनों बजट को जोड़कर योजना संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण में कूड़े के निस्तारण की परियोजना तैयार की गई है। जिससे कूड़ों को हर घर से एकत्र करने की पहल हो रही है। इसके लिए गांवों के हर पुरवे में प्लास्टिक बैंक स्थापित किए जाएंगे। प्लास्टिक का प्रयोग सड़कों के मरम्मत और निर्माण में किए जाने की तैयारी है। इसी तरह लोहे, पत्थर व कांच को अलग करके सब्जी, पत्तियों के कूड़ों को अलग किया जाएगा। जिससे खाद तैयार की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग गड्ढे तैयार रहेंगे, जिसमें उन्हें रखा जाएगा और केंचुए की खाद तैयार कर किसानों में बेंची जा सकेगी। पंचायत राज विभाग की मानें तो एक साल बाद सभी पंचायतों में इस योजना को संचालित किया जाएगा। इसमें आम लोगों के सहयोग पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण का भूमिपूजन
धानेपुर (गोंडा)। विकास खंड मुजेहना के मॉडल ग्राम पंचायत बनकटी सूर्यबली सिंह में डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने स्वच्छ भारत ग्रामीण फेज टू से कूड़ा प्रबंधन केंद्र निर्माण का भूमि पूजन किया, जोकि 24 लाख 25 हजार रुपये से तैयार होगा। बीडीओ विकास मिश्रा ने बताया कि इस पंचायत का चयन ओडीएफ प्लस में हो गया है। इस ग्राम पंचायत के लोगों को शहर के तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। ई-रिक्शा के माध्यम से लोगों के घरों से कूड़ा कचरा लाने का काम होगा। साथ ही तमाम अन्य सुविधाएं ग्राम वासियों को मिलेंगी। सीडीओ ने कहा कि यह एक पहल है, जिसकी शुरुआत इस ग्राम पंचायत से शुरू की गई है।

रोजगार सृजन की तैयारी
गांवों में कूड़े के प्रबंधन की पहल की जा रही है। इससे रोजगार सृजन की भी तैयारी है। आम लोगों से सहयोग अपेक्षित है, आने वाले दिनों में बड़े बदलाव सामने आएंगे। अभय प्रताप सिंह रमन, समन्वयक स्वच्छता मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed