फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ganpati arrives with pomp and show

Gonda News: गाजे-बाजे संग गणपति का आगमन, खूब लगे जयकारे

Thu, 28 Aug 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 28 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ganpati arrives with pomp and show
भगवान गणेश की भव्य पतिमा।
करनैलगंज/माधोपुर/गोंडा। घरों के साथ पंडालों में भी गणेश पूजन महोत्सव की धूम है। बुधवार रात कई पंडालों में विधि-विधान से पूजा के बाद विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापित की गई। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा... के साथ आराधना की। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। भरत मिलाप चौराहे पर मनौतियों के राजा भगवान गणेश जी का गाजे-बाजे के साथ आगमन हुआ। डीजेे पर भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

नगर के कटहरिया मोहल्ले में रवि रस्तोगी के घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करके पूजा-अर्चना की गई। सुभाषनगर में असीम अनुराग मिश्रा के घर भी गणेश पूजन उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। संतोष सोनी ने भी घर में गजानन की प्रतिमा स्थापित की है।
विज्ञापन


करनैलगंज के गुड़ाही बाजार में श्रीरामलीला भवन में बृहस्पतिवार को श्रीगणेश स्तुति, सुंदरकांड पाठ, दुर्वाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उधर, गांधीनगर मोहल्ले में भी गणेश महोत्सव समिति की ओर से गणेश जी की वंदना व पूजन किया गया। रिसाला मोहल्ले में श्रीगणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस मौके पर पूजन में विशाल कौशल, दीपक सोनी, अंकित जायसवाल, अनुज जायसवाल, आयुष सोनी, संदीप यज्ञसेनी, पिंटू कसेरा, पंकज कसेरा, अजय नयन आदि उपस्थित रहे। कटरा बाजार के उर्दीगोंडा, कौड़िया थाना क्षेत्र के दुबहा बाजार और कटुआनाला गांव में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। दुबहा बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। कार्यक्रम में कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि सुनील सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर, सुरेश सोनी, श्रीराम पाठक, रामनारायण सोनी, संतोष रुहेला और अमरीश गुप्ता ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन







आरती थाल प्रतियोगिता से गणपति को रिझाएंगे भक्त
तरबगंज। कस्बे के काली माता मंदिर परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने गणपति बप्पा के आंखों की पट्टी खोलकर किया। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार व पूजन भजन के साथ किया गया। बृहस्पतिवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आरती थाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें भक्त शामिल होकर गजानन भगवान को रिझाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर श्री गणेश पूजा सेवा समिति के मुकेश सोनी, रमेश वैश्य, राजेश गुप्ता, कृष्ण कुमार, जितेंद्र पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed