फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gangaur pujan

गणगौर पूजन कर मांगा अमर सुहाग का आशीर्वाद

Tue, 05 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
gangaur pujan
फोटो-13 गोंडा के रामजानकी धर्मशाला में गणगौर पूजन करती महिलाएं। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने गणगौर पूजन कर अमर सुहाग का वरदान मांगा। रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में बीते दिन आयोजित गणगौर उत्सव में नवविवाहिता महिलाओं ने मंदिर प्रागंण में पहुंचकर गणगौर माता की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

देर शाम गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पहले महिला मंडल के पदाधिकारियों ने गंणगौर माता के नाम की मेंहदी अपने अपने हाथों में लगवाई, नवविवाहित महिलाओं ने गणगौर का पूजन कर गणगौर माता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में नयन गोयल, सोनल नहरिया, राधिका गर्ग,, खुश्बू माहेश्वरी, बरखा अग्रवाल, पूजा गर्ग, वर्षा गर्ग आदि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मंदिर प्रांगण में महिलाओं के लिए खाने-पीने, गेम्स और बुटीक के स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन

महिला मंच की ओर से हाउजी गेम्स रखा गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देर शाम सूर्य ढलने से पहले सभी नवविवाहिता खैरा भवानी मंदिर पहुंच कर गणगौर माता को पोखरा में विसर्जित की। इस दौरान महिला मंच की अध्यक्ष नीलम जैन महामंत्री भावना सोमानी, कोषाध्यक्ष नीतू गर्ग, सविता गोयल, गायत्री महेश्वरी, शिल्पी गर्ग, संगीता अग्रवाल, रीता काबरा, शालिनी अग्रवाल, सरिता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed