{"_id":"6396122f4c9e6f0d3661e5eb","slug":"gang-rape-gonda-girl-gonda-news-lko6613722141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-बहराइच की सीमा पर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर पिता को खाना देकर घर लौट रही किशोरी से दो युवकों ने रास्ते में दबोच लिया। इसके बाद उसे खेत में घसीट कर ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंचकर परिवार वालों को आपबीती सुनाई। किशोरी को संग लेकर उसकी मां बहराइच जिले के थाना जरवल पहुंची तो पुलिस ने घटनास्थल गोंडा जिले के कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र का बताकर लौटा दिया। इसके बाद वह कोतवाली करनैलगंज की भंभुवा चौकी पहुंची तो वहां भी पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। मामले को जरवल पुलिस ने मामला करनैलगंज पुलिस को भेज दिया है।
बहराइच जिले के जरवल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी की मां ने थाना जरवल में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका पति गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। रविवार की दोपहर बाद उसकी बेटी पिता को खाना पहुंचाने घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ईंट भट्ठे पर गई थी। वहां पिता को खाना देने के बाद उसे शौच लगी तो वह पास के गन्ने के खेत में चली गई। इसी बीच दो युवक गन्ने के खेत में घुस आए और किशोरी को दबोच लिया।
किशोरी ने जब विरोध किया तो दोनों ने पिटाई की और धमकाते हुए उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई तो वह बेटी को संग लेकर बहराइच जिले के थाना जरवल पहुंची। वहां पुलिस ने मौके की पड़ताल के बाद घटना स्थल गोंडा जिले के कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बताकर वापस कर दिया। किशोरी की मां ने बताया कि इसके बाद कोतवाली करनैलगंज की भंभुवा चौकी पहुंची तो चौकी प्रभारी ने उसे जरवल भेज दिया।
विज्ञापन
दोनों थानों की पुलिस उसे दौड़ाती रही। देर शाम जरवल पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना जरवल के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि घटना कोतवाली करनैलगंज की है। इसलिए करनैलगंज के प्रभारी निरीक्ष सुधीर कुमार सिंह को सूचना दी गई है। केस वहीं दर्ज किया जाएगा।