{"_id":"6406a05017ceebd505026c04","slug":"gaiety-everywhere-on-holi-gonda-news-c-13-1-118678-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: होली बनी खास, हर तरफ मस्ती व उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: होली बनी खास, हर तरफ मस्ती व उल्लास
Tue, 07 Mar 2023 07:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:54 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के रोजवुड इंटर कॉलेज में होली खेलतीं शिक्षिकाएं। संवाद
गोंडा। शहर से गांवों तक होली का उल्लास छाया है। सोमवार को स्कूलों समेत सरकारी कार्यालयों व अन्य प्रतिष्ठानों में लोगों ने होली खेली और एक-दूसरे को बधाई दी।
रंगों के पर्व होली पर हर तरफ रंग जमने लगा है। बाजार जहां खरीदारों से गुलजार हैं वहीं घरों में भी तैयारी पूरी कर ली गई है। कोई दोस्तों को घर बुला रहा है तो कोई बाहर जाकर होली की मस्ती करने के मूड में है। सोमवार को बाजारों में दिनभर रंग-गुलाल से लेकर खाने-पीने के सामान की खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ रही। गुझिया, मिठाई, मावा, नमकीन, बिस्किट, मेवा व अन्य खानपान के सामान के साथ ही कपड़े, जूते-चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन आदि की दुकानों पर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही।
हर तरफ होली के गानों की धूम मची है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक होली की मस्ती में डूबे हैं। गांवों में चौताल गाने वाली टोलियां भी तैयार हैं। रंग, अबीर, गुलाल संग पिचकारी की धूम है। सोमवार को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी के बाद होली खेली गई। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन
होली के मौके पर होलिका दहन की परंपरा है। मंगलवार शाम छह बजे से रात साढ़े आठ बजे तक होलिका दहन होगा। पंडित रामसुरेश मिश्र का कहना है कि पूर्णमासी तिथि शाम 05:40 बजे तक है, मगर होलिका दहन छह बजे के बाद होगा।