{"_id":"5e259b1b3a520bb12566da9a21f38fbd","slug":"from-gonda-to-balrampur-road-will-simented-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा से बलरामपुर तक बनेगी सीमेंटेड सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा से बलरामपुर तक बनेगी सीमेंटेड सड़क
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा से बलरामपुर तक सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया जाएगा। 40 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 141 रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। इस सड़क निर्माण के लिए दो सप्ताह के अंदर निविदा आमंत्रित की जाएगी। वहीं, शासन ने करनैलगंज से आर्यनगर तक दो लेन सड़क निर्माण की मंजूरी दे दी है।
28 किलोमीटर मार्ग का निर्माण शीघ्र ही कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी माह में मुख्यमंत्री की घोषणा वाली सड़कों के निर्माण के लिए राशि मिलने की संभावना है, जो अगस्त के अंत में विश्व बैंक की बैठक में तय हो जाएगा।
गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर प्रतिदिन औसतन दो लाख लोगों का आवागमन होता है। इस सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढे हैं और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। हालत ये है कि 40 किलोमीटर की दूरी लोग दो से ढाई घंटे में तय कर पाते हैं। आए दिन इस सड़क पर जाम इस कदर लग जाता है कि जिसे हटवाने में पुलिस को कई घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन
वैसे तो गोंडा-बलरामपुर-लखनऊ सड़क निर्माण के लिए पिछले वर्षों में कई बार सर्वे हुआ और निर्माण के लिए छह बार कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है, पर कार्रवाई शून्य रही। लेकिन इस बार शासन ने गोंडा से बलरामपुर तक सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इस सड़क निर्माण के लिए 15 अगस्त तक निविदा आमंत्रित की जाएगी।
गोंडा से बलरामपुर तक सड़क निर्माण के लिए पहले तैयार कार्य योजना को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस सड़क को डामर के बजाय सीमेंटेड सड़क बनवाने का निर्देश दिया। बताते चलें कि डामर वाली सड़क से सीमेंटेड सड़क निर्माण की लागत लगभग दो गुनी होती है और मजबूती भी अधिक होती है।
गोंडा से बलरामपुर तक 10 मीटर चौड़ी और 40 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 141 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। शासन ने इसे स्वीकृति दे दी है। शीघ्र ही इस पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इससे इस सड़क से आने-जाने वाले करीब दो लाख लोगों के साथ ही दोनों जिलों की 50 लाख आबादी को लाभ मिलेगा।
करनैलगंज से आर्यनगर (कुकुरभुकवा) तक सड़क निर्माण को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। 28 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सात मीटर चौड़ी इस सड़क का निर्माण डामर से कराया जाएगा। इस मार्ग से करीब 15 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
इस सड़क निर्माण की निविदा 25 अगस्त तक खोली जाएगी। इसके अलावा जिले की अन्य प्रमुख सड़क मनकापुर से बभनान, मनकापुर से उतरौला, दर्जीकुआं से मनकापुर सड़क निर्माण की कार्रवाई भी शीघ्र शुरू हो जाएगी। इसी माह में मुख्यमंत्री की घोषणा वाली सड़कों के निर्माण के लिए राशि मिलने की संभावना है जो अगस्त के अंत में विश्व बैंक की बैठक में तय हो जाएगा।
करनैलगंज से आर्यनगर (कुकुरभुकवा) तक सड़क निर्माण को शासन ने हरी झंडी दे दी है। 57 करोड़ रुपये से बनने वाली इस सड़क की निविदा 25 अगस्त तक खोली जाएगी। वहीं, गोंडा से बलरामपुर तक सीसी सड़क निर्माण को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही अगली कार्रवाई की जाएगी। -क्यूए लारी, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
देवीपाटन मंडल की सड़कों को सुधारा जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जिससे शासन को भेजा जा सका। गोंडा में दो प्रमुख सड़कों का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा। शेष सड़कों के निर्माण के लिए शासन को पत्र भेजकर बजट की मांग की जाएगी। - मुरलीधर दुबे, आयुक्त देवीपाटन मंडल