{"_id":"645e7e122ad291af9b040506","slug":"frightened-by-dabish-the-accused-of-forgery-drank-acid-gonda-news-c-13-1-231234-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दबिश से घबराए जालसाजी के आरोपी ने पी लिया एसिड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दबिश से घबराए जालसाजी के आरोपी ने पी लिया एसिड
Fri, 12 May 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बहुचर्चित भूमि घोटाले में नामजद आरोपी के घर दबिश देना पुलिस को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस टीम के पहुंचते ही जेल जाने के डर से आरोपी ने एसिड पी लिया। ये देख पुलिस के होश फाख्ता हो गए। आरोपी को आनन-फानन जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद आरोपी को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां पुलिस की अभिरक्षा में आरोपी का इलाज चल रहा है। हालांकि खुद को फंसते देख पुलिस आरोपी को हिरासत में नहीं लेने की बात कह रही है।
जिले के बहुचर्चित भूमि घोटाले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। भूमि घोटाले के कई मुकदमों में आरोपी शहर के गायत्रीपुरम निवासी राजकुमार लाल श्रीवास्तव को पकड़ने के लिए शुक्रवार को कोतवाली नगर के सिविल लाइंस चौकी प्रभारी रजनीश द्विवेदी टीम दबिश देने राजकुमार के घर पहुंचे थे। पुलिस टीम को देखते ही जेल जाने के डर से आरोपी राजकुमार ने एसिड पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आनन-फानन राजकुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चौकी प्रभारी सिविल लाइंस ने उसे भर्ती कराया। इमरजेंसी के मरीज भर्ती रजिस्टर में उनका नाम अंकित है।
प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सक ने राजकुमार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। आरोपी के एसिड पीने से कोतवाली पुलिस कटघरे में आ गई है। चौकी प्रभारी रजनीश द्विवेदी का कहना है कि आरोपी को पकड़ा गया तो उसने एसिड पी लिया। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में उसका इलाज चल रहा है। अब वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राजकुमार लाल श्रीवास्तव की कई मुकदमों में तलाश थी। पुलिस टीम उसे रामपुर से पकड़कर लाई थी। मगर उसे कस्टडी में नहीं लिया गया था। शहर की मिश्रौलिया चौकी पर पुलिस टीम रुकी तो वह शौच के लिए गया था, जहां एसिड पी लिया। उसका इलाज चल रहा है।