फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fraudster who swindled Rs 1.47 crore arrested

Gonda News: 1.47 करोड़ रुपये हड़पने वाला जालसाज गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 29 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fraudster who swindled Rs 1.47 crore arrested
झंझरी। सिक्रोनी नाम की दवा कंपनी में निवेश के नाम पर छह लोगों के 1.47 करोड़ रुपये हड़पने के बाद असलहा लेकर दौड़ाने वाले शहर के रानीपुरवा निवासी आरोपी परमानंद त्रिपाठी उर्फ राहुल को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बीते 30 मई को पड़ोस में रहने वाले आदित्य सिंह ने परमानंद समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि आरोपी पूर्व परिचित है और साथ में ही पढ़ाई की थी। उसने खुद को सिक्रोनी कंपनी का एजेंट बताया था। आरोपी की बातों में आकर संबंधित कंपनी में निवेश के नाम पर आदित्य व पांच अन्य साथियों से 1.47 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। बाद में असलहा लेकर दौड़ाया था। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

जमीन हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
झंझरी। नगर कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए इमिलिया गुरुदयाल स्थित जमीन का बैनामा करने के आरोप में साहबगंज निवासी महेश कपूर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन हड़पने की सजिश रची थी। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed